Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GST Joint Appeal Office will open in Hisar from January 1

Hisar News: हिसार में एक जनवरी से खुलेगा जीएसटी ज्वाइंट अपील कार्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
GST Joint Appeal Office will open in Hisar from January 1
अमित भारद्वाज
विज्ञापन

हिसार। शहर में नए साल से जीएसटी का ज्वाइंट अपील कार्यालय खोला जाएगा। इस कार्यालय के खुलने न सिर्फ हिसार बल्कि सिरसा, फतेहाबाद व भिवानी जिलों के व्यापारियों को भी फायदा होगा। गुरुग्राम में आयोजित कर संवाद कार्यक्रम में हिसार टैक्स बार एसोसिएशन ने सीएम व डिप्टी सीएम के सामने यह मांग रखी थी। इसके अलावा एसोसिएशन ने दावा किया कि हिसार में जीएसटी ट्रिब्यूनल भी स्थापित होगी।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मानें तो अगर जीएसटी की तरफ से किसी व्यापारी को टैक्स भेजा जाता है और उक्त व्यापारी उस टैक्स से संतुष्ट नहीं है तो वह इसे लेकर ज्वाइंट अपील कार्यालय में अपील कर सकता है। यह फर्स्ट अपील कार्यालय भी है। अभी तक सिर्फ अंबाला, रोहतक व फरीदाबाद में इसका स्थायी कार्यालय है। रोहतक कार्यालय की तरफ से हिसार में सप्ताह या महीने में एक बार कैंप आयोजित किया जाता है। इस कैंप में हिसार के अलावा आसपास के जिलों के भी व्यापारी आते हैं। कई दिनों में कैंप लगने के कारण व्यापारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इसी को देखते हुए एसोसिएशन ने यहं माग रखी थी।
विज्ञापन

इन जिलों के व्यापारियों को मिलेगा फायदा
हिसार में खुलने वाले ज्वाइंट अपील कार्यालय के अधीन सिरसा, फतेहाबाद व भिवानी जिले भी आएंगे। इन जिलों के व्यापारी भी इस कार्यालय में अपील कर सकेंगे। टैक्स बार एसोसिएशन के मुताबिक हिसार के अलावा गुरुग्राम में यह कार्यालय खोला जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के पांच जिलों में ये कार्यालय में हो जाएंगे। हिसार जिले में करीब 15 हजार जीएसटी धारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार में जीएसटी ट्रिब्यूनल भी होगी स्थापित
एसोसिएशन ने बताया कि संवाद कार्यक्रम में उनकी तरफ से हिसार में जीएसटी ट्रिब्यूनल भी स्थापित करने की मांग रखी, क्योंकि एक्ट में हिसार में भी ट्रिब्यूनल स्थापित करने का प्रावधान वर्ष 2017 में किया गया था, मगर फरीदाबाद व गुरुग्राम के व्यापारी चाहते हैं कि ट्रिब्यूनल उनके जिले में ही स्थापित की जाए। सीएम व डिप्टी सीएम ने एसोसिएशन को आश्वासन दिया है कि ट्रिब्यूनल हिसार में ही स्थापित होगी।
नहीं है दूसरी अपील की कोई सुविधा
टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के मुताबिक अगर कोई व्यापारी ज्वाइंल अपील कार्यालय की सुनवाई से संतुष्ट नहीं होता तो वह ट्रिब्यूनल का दरवाजा खटखटा सकता है। अगर वहां से भी संतुष्ट नहीं है तो ही वह हाईकोर्ट जा सकता है। फिलहाल प्रदेश में कोई ट्रिब्यूनल नहीं है, जिस कारण से 6500 केस लंबित पड़े हैं।

हमने कर संवाद कार्यक्रम में सीएम व डिप्टी सीएम के सामने हिसार में ज्वाइंट अपील कार्यालय व जीएसटी ट्रिब्यूनल शुरू करने की मांग रखी थी। उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि 1 अप्रैल से हिसार में ज्वाइंट अपील कार्यालय शुरू हो जाएगा। वहीं 1 मार्च से ट्रिब्यूनल स्थापित करने की बात कही। - दर्शन रहेजा, प्रधान, टैक्स बार एसोसिएशन, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed