{"_id":"65302149cba33900830c9f26","slug":"group-d-exam-candidates-will-be-able-to-go-for-free-by-showing-admit-card-even-a-day-before-exemption-for-one-family-member-along-with-woman-hisar-news-c-21-hsr1020-242951-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रुप डी परीक्षा : एक दिन पहले भी एडमिट कार्ड दिखा मुफ्त जा सकेंगे परीक्षार्थी, महिला के साथ एक पारिवारिक सदस्य को छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रुप डी परीक्षा : एक दिन पहले भी एडमिट कार्ड दिखा मुफ्त जा सकेंगे परीक्षार्थी, महिला के साथ एक पारिवारिक सदस्य को छूट
विज्ञापन
हिसार। 21 और 22 अक्तूबर को ग्रुप डी की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज ने बसों का रूट प्लान तैयार कर लिया है। इस बार परीक्षार्थियों को पेपर से एक दिन पहले भी संबंधित केंद्र पर जाने के लिए निशुल्क सफर की छूट दी है। वहीं, महिला परीक्षार्थी के साथ एक पारिवारिक सदस्य को छूट मिलेगी। रोडवेज, प्राइवेट समिति की बसों के अलावा स्कूलों की बसों को परीक्षा ड्यूटी में लिया जाएगा। इन बसों में फ्री यात्रा के लिए परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड दिखाना होगा।
उधर, रोडवेज की ओर से बसों के चलने की समय सारणी तैयार की गई है, वह 21 और 22 अक्टूबर को ही लागू रहेगी, लेकिन परीक्षार्थी अपनी सुविधा के अनुसार एक दिन पहले भी जा सकता है। वापसी में परीक्षार्थियों के लिए 23 अक्टूबर को भी निशुल्क सफल रहेगा। रोडवेज की ओर से एक सेंटर के लिए 50 से 55 बसें भेजी जाएंगी। वहीं वीरवार को बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क भी लगाया जाएगा। रोडवेज के एसएस सुरेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों के लिए बसों की व्यवस्था की जा चुकी है। किसी भी परीक्षार्थी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बसों की जानकारी लेने के लिए 01662-233285 पर संपर्क कर सकते हैं।
हिसार से बसे चलने का यह रहेगा समय
सुबह की शिफ्ट के लिए- इवनिंग शिफ्ट के लिए
अंबाला रात 2:30 बजे- सुबह 7:00 बजे
करनाल रात 3:00 बजे- सुबह 8:00 बजे
कुरुक्षेत्र रात 3:00 बजे- सुबह 8:00 बजे
पानीपत रात 2:30 बजे - सुबह 7:00 बजे
महेंद्रगढ़/नारनौल रात 1:30 बजे- सुबह 6:00 बजे
रेवाड़ी रात 1:30 बजे -सुबह 6:00 बजे
सिरसा सुबह 4:00 बजे - सुबह 8:00 बजे
फतेहाबाद सुबह 4:30 बजे - सुबह 9:30 बजे