फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gross negligence: Forgot to send sample to Bhopal lab to confirm lumpy disease

घोर लापरवाही : लंपी बीमारी की पुष्टि के लिए सैंपल को भोपाल लैब में भेजना भूले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Gross negligence: Forgot to send sample to Bhopal lab to confirm lumpy disease
हिसार। पशुओं में फैली जानलेवा लंपी बीमारी को लेकर पशुपालन विभाग अभी भी लापरवाह बना हुआ है। आलम यह है कि महीने भर में किसी गोशाला या गांव में संक्रमित मिले पशु का सैंपल जांच के लिए भोपाल की लैब को नहीं भेजा गया। सिर्फ लक्षण देखकर उपचार किया जा रहा है। इस बारे में बुधवार को जब उप निदेशक ने जांच रिपोर्ट के बारे में पूछताछ की, तब इसका खुलासा हुआ कि अभी तक तो सैंपल एकत्रित तक नहीं किए हैं। उपनिदेशक ने तत्काल 10 सैंपल रैंडम आधार पर एकत्रित कर जांच के लिए भेजने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वायरल डिजीज लंपी पॉक्स की जांच के लिए हिसार में कोई लैब नहीं है। जांच के लिए यहां से सैंपल मध्य प्रदेश के भोपाल शहर भेजे जाते हैं। करीब महीना भर पहले जब अग्रोहा की गोशाला में लंपी के केस मिलने शुरू हुए, तब इस बात का निर्णय लिया गया था कि सैंपल भेजकर बीमारी की पुष्टि कराई जाएगी। विभाग ने इसके बाद लक्षण के आधार पर इलाज शुरू कर दिया, लेकिन सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने की बात सब भूल गए। बुधवार को उपनिदेशक श्रीभगवान ने जब विभिन्न अस्पतालों से अब तक एकत्रित सैंपल और भोपाल लैब को भेजे गए सैंपल के बारे में जानकारी मांगी, तब पता लगा कि सैंपल तो एकत्रित ही नहीं हुए।
विज्ञापन

कोरियर से जाएगा सैंपल, हफ्ते भर में आएगी रिपोर्ट
उपनिदेशक ने बताया कि गोशालाओं व ग्रामीण क्षेत्र से संक्रमित पशुओं का सैंपल हिसार के सदर अस्पताल की लैब में लाना है। यहां से उसे सुरक्षित तरीके से कोरियर के जरिये भोपाल की लैब को भेजा जाएगा। जांच के बाद उसकी रिपोर्ट आएगी। पूरी प्रक्रिया में करीब एक सप्ताह का वक्त लगेगा। उप निदेशक ने बताया कि रैंडम आधार पर 10 सैंपल भेजकर बीमारी की पुष्टि की जानी है। इसके लिए संबंधित चिकित्सा प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक 311 पशु मिले संक्रमित, 203 हुए स्वस्थ
पशुपालन विभाग के अनुसार एक महीने में जिले में कुल 311 पशु लंपी बीमारी की चपेट में आए हैं। इनमें चार गोशालाओं के 130 और 24 गांवों के 181 संक्रमित पशु शामिल हैं। इन पशुओं का लक्षण के आधार पर ही उपचार किया जा रहा है। उप निदेशक ने बताया कि बुधवार को कोई नया केस सामने नहीं आया। इसके अलावा बुधवार को 30 पशु स्वस्थ हुए। अब तक 203 पशु स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed