{"_id":"57b36d2d4f1c1bd26e6eba5b","slug":"green-squair-market-hisar-stolede-laptop-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरीशुदा लैपटॉप का लॉक खुलवाने आया तो पहुंच गया थाने के लॉकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरीशुदा लैपटॉप का लॉक खुलवाने आया तो पहुंच गया थाने के लॉकर
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Wed, 17 Aug 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने बताया कि हिमाचल दिवस पर लैपटॉप आवंटन नहीं हो सकेगा।
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरीशुदा लैपटॉप का लॉक खुलवाने ग्रीन स्क्वेयर मार्केट के एक शोरूम पर आया भिवानी का एक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। चोरीशुदा लैपटॉप खुलवाने आये चोर को शोरूम संचालक ने लैपटॉप लेकर एक घंटा बाद आने की बात कही।
जब वह लैपटॉप का लॉक खोलने लगा तो शोरूम संचालक को पता चला कि यह लैपटॉप तो उसके परिचित एक चिकित्सक का है। इस पर उसने चिकित्सक को फोन कर जानकारी दे दी। बाद में चोर स्कूटी पर दोबारा पहुंचा तो उसको काबू कर जिला यातायात प्रभारी अतर सिंह सरोहा के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक से स्कूटी के बारे में पूछा तो पता लगा कि आरोपी जिस स्कूटी पर आया था, वह भी चोरी की निकली। उसने बताया कि लैपटॉप दो दिन पहले शहर से एक कार का शीशा तोड़कर चुराया था। पुलिस ने उसके बैग से 1450 रुपये, दो पर्स, एक मोबाइल फोन और दो ब्लैंक चेक भी बरामद किये हैं। पुलिस उसे सामान समेत हिरासत में लेकर सिटी थाना ले गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह आरोपी शहर में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। फिलहाल पुलिस इस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को इस आरोपी से कई मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है।
स्कूटी चुराते चोर काबू
सिविल अस्पताल के पास जिंदल पार्क के बाहर मंगलवार सुबह लोगों ने स्कूटी चुराते हुए एक चोर को पकड़कर उसकी धुनाई की। लोगों को शक हुआ तो उसे पकड़ लिया। बाद में चोर को सिटी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।