{"_id":"654fc1bd8f887d798d0d195a","slug":"green-crackers-become-expensive-by-50-percent-you-will-have-to-shell-out-money-hisar-news-c-21-hsr1005-258101-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ग्रीन पटाखे 50 प्रतिशत तक महंगे, जेब करनी होगी ढीली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ग्रीन पटाखे 50 प्रतिशत तक महंगे, जेब करनी होगी ढीली
विज्ञापन
हिसार।
इस बार नई सब्जीमंडी में दो दिन के लिए ग्रीन पटाखों की 25 स्टालें लगाई गई हैं। शनिवार को स्टालों पर पटाखे खरीदने के लिए लोगों की भीड़ रही। पहली बार पटाखों में ड्रोन से लेकर हेलीकॉप्टर नजर आ रहे हैं। इनकी डिमांड भी काफी है। वहींं, चटरपटर बच्चाें की पहली पसंद बने हुए हैं। इसके अलावा अनार, फिरकी से लेकर फूलझड़ी की भी खूब बिक्री हो रही है। स्टालों पर देर शाम तक बच्चों से लेकर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। खास बात है कि इन पटाखों से सामान्य पटाखों की अपेक्षा प्रदूषण कम होता है। हालांकि गलियों में बनी दुकानों में प्रतिबंधित पटाखें धड़ल्ले से बिक रहे हैं। दुकानदारों की मानें तो पिछले साल के मुकाबले इस बार ग्रीन पटाखे 50 प्रतिशत तक महंगे हुए हैं। ऐसे में लोगों को जेब ढीली करनी होगी। हालांकि पटाखों की काफी खरीदारी हो रही है। वहीं, स्टालों पर फायर बिग्रेड के कर्मचारी भी बार-बार निरीक्षण कर रहे हैं। दुकानदारों को सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं। स्टालों के पास फायर बिग्रेड की गाड़ी खड़ी की गई हैं। साथ ही स्टालों पर दुकानदारों ने अग्निश्मन यंत्र रखे हुए हैं।
बता दें, कि पहली बार स्टालों पर पहुंचा हेलीकॉप्टर पटाखा 140 रुपये में बिक रहा है। इस डिब्बे में पांच हेलीकॉप्टर हैं। इसी प्रकार 150 रुपये में बटर फ्लाई के 10 पटाखे बिक रहे हैं। वहीं, 150 रुपये में पांच ड्रोन पटाखे मिल रहे हैं। जिनकी बिक्री खूब हो रही है।
ये है पटाखों के रेट
पिछले साल- इस साल
- अनार : 500 रुपये डिब्बा-798 रुपये डिब्बा
- फुलझड़ी : 200 रुपये डिब्बा- 300 रुपये डिब्बा
- फिरकी : 400 रुपये डिब्बा-500 रुपये डिब्बा
- स्काई शॉट : 2500 रुपये डिब्बा-3000 रुपये डिब्बा
पिछले साल पटाखे बेचने के लिए एक दिन का ही समय मिला था। इस बार दो दिन की अनुमति मिली है। ग्रीन पटाखों की डिमांड ज्यादा हो रही है। इन पटाखों में सामान्य पटाखों के मुकाबले प्रदूषण काफी कम होता है। इस बार ड्रोन और हेलीकॉप्टर पटाखा पहली बार आया है। जोकि लोगों की पसंद बने हुए हैं।
विज्ञापन
- मोहित, दुकानदार