{"_id":"676308dfb632c137db054b69","slug":"grandfather-has-custody-of-grandson-father-is-under-pressure-to-forcibly-take-him-along-hisar-news-c-21-hsr1020-527330-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दादा के पास पोते की कस्टडी, पिता जबरन साथ ले जाने का बना रहा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दादा के पास पोते की कस्टडी, पिता जबरन साथ ले जाने का बना रहा दबाव
विज्ञापन
हिसार। जिले के एक गांव में रहने वाले बुजुर्ग ने पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन को शिकायत देकर बताया कि उसके पोते की लीगल कस्टडी उसके पास है। वहीं, बुजुर्ग का बेटा अपने बेटे को साथ ले जाने का दबाव बना रहा है। बुजुर्ग ने एसपी से शिकायत देकर अपने बेटे, एक महिला और पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
16 दिसंबर को स्कूल में पहुंच गया था
पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत में बुजुर्ग ने बताया कि बेटे ने 2018 में मध्यप्रदेश की रहने वाली युवती से शादी की थी। उनका पांच साल का बेटा है। जनवरी 2024 में बेटे और उसकी पत्नी में अनबन हो गई और वह उसे छोड़ कर एक अन्य महिला के साथ सहमति संबंध में रहने लगा। कुछ दिनों बाद पुत्रवधू भी मध्यप्रदेश चली गई। दोनों के जाने के बाद से वह अपने पोते का पालन पौषण कर रहा है। सिविल अदालत में याचिका दायर कर पोते को लीगल कस्टडी में लिया हुआ है और उसकी देखभाल कर रहे हैं। 16 दिसंबर को बेटा दो पुलिस कर्मचारियों के साथ स्कूल में पहुंचा और पोते को अपने साथ जबरन ले जाने लगा। स्कूल प्राचार्य ने इस बारे में सूचना दी तो वह स्कूल पहुंचे। बेटे के साथ आए पुलिस कर्मचारियों ने बुजुर्ग पर दबाव बनाया और फोन भी छीन कर फेंक दिया। हालांकि उन्होंने अपने पोते को नहीं ले जाने दिया।