फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Grain Market hisar, Hisar

व्यापारियों ने दबोचे अनाज मंडी गोदाम से सरसों चुराते दो युवक, चौकी में हंगामा

Mon, 13 Feb 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Mon, 13 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Grain Market hisar, Hisar
Grain market - फोटो : Bureau

अनाज मंडी में सरसों चोरी करते हुए दो युवक पकड़े गए। युवकों ने गोदाम में सेंध लगाई हुई थी। लोहे की रॉड से शटर उठाकर वे गोदाम से सरसों का कट्टा उठाकर ले जा रहे थे। मौके पर व्यापारियों ने युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी छित्तर परेड करते हुए पैदल ही चौकी लेकर पहुंच गई।

विज्ञापन

सूचना पर अनाज मंडी एसोसिएशन सहित सभी व्यापारी चौकी में एकत्रित हो गए। उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों ने मार्केट कमेटी के अधिकारियों के खिलाफ भी रोष प्रकट किया।
विज्ञापन


युवक बोले - आधे दाम में बेचते थे सरसों
बंसल ट्रेडिंग कंपनी के मालिक राजीव ने बताया कि वाल्मीकि बस्ती के सन्नी व संदीप उनके गोदाम से लगातार चोरियां कर रहे थे। सरसों की चोरी करते वे रविवार को दिन दिहाड़े पकड़े गए। युवकों ने पुलिस के सामने ही एक व्यक्ति की दुकान पर माल बेचने की बात स्वीकारी। उन्होंने कहा कि वे उक्त व्यक्ति को आधे दाम 20 रुपये किलो में सरसों बेच देते थे। मार्केट में जबकि सरसों का रेट इससे डबल के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 फरवरी को चोर उठा ले गए बाइक पर ग्वार का कट्टा
चोरों ने तीन फरवरी को भी 44 नंबर शॉप के सामने से ग्वार की बोरी उठा ली। पूरी वारदात की वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई। मामला उस दिन शाम 7 बजकर 59 मिनट का है। तीन युवक पहले बोरियों पर बैठे हुए होते हैं। जाते समय वे कोने की एक बोरी गिरा कर चले जाते हैं। उसके बाद वे तीनों एक बाइक पर सवार होकर आते हैं। कुछ देर निगरानी रखने के बाद वे बाइक पर बोरी रखकर ले जाते हैं। दो युवक बाइक पर जाते हैं तीसरा युवक पैदल निकल जाता है।

6 तारीख को भी उठा ली सरसों की बोरी
चोरों ने 6 फरवरी को भी शॉप नंबर 58 के सामने से सरसों की बोरी चोरी कर ली। चोरों ने एक घर से किड्स बाइक भी चोरी कर ली। उन्होंने ये किड्स बाइक एक सुनसान जगह पर छिपा दी। हालांकि बाद में किड्स बाइक ढूंढने पर एक सुनसान कमरे में मिल गई। इस बारे में सफाई कर्मचारी ने सूचना दी थी।


हर दिन अनाज मंडी में चोरियां हो रही हैं। मार्केट कमेटी व पुलिस प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा। यहां मंडी केे बदतर हालात हैं। 200 से ज्यादा सुअर घूमते रहते हैं। न गेट पर चौकीदार है।

-  छबीलदास पूर्व प्रधान न्यू अनाज मंडी


यहां 20 चौकीदारों की जरूरत है। जो थोड़े बहुत चौकीदार हैं वे अधिकारियों के घरों में काम कर रहे हैं। कुछ चौकीदार ऑफिस में अन्य काम कर रहे हैं। मार्केट कमेटी प्रशासन को कई बार शिकायत कर चुके हैं मगर कोई सुध लेने वाला नहीं।
- पवन, महासचिव न्यू अनाज मंडी एसोसिएशन

दो युवकों को व्यापारियों ने पकड़वाया है। दोनों गोदाम से सरसों चोरी करते हुए मौके पर पकड़े गए हैं। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
- कृष्णलाल, एसएचओ सिटी थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed