{"_id":"631f7ef4f75b2912e74e6c72","slug":"govt-set-to-hand-over-education-sector-to-private-hands-dipendra-hisar-news-hsr6417323154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार शिक्षा क्षेत्र को भी निजी हाथों में सौंपने की तैयारी में: दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार शिक्षा क्षेत्र को भी निजी हाथों में सौंपने की तैयारी में: दीपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन
हांसी। प्रदेश सरकार अब स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को प्राइवेट हाथों में सौंपने की तैयारी में लगी है। इसी मंशा के तहत स्कूलों को मर्ज और शिक्षकों का मनमानी से तबादला किया जा रहा है। इस नीति के विरोध में शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के आंदोलन को कांग्रेस की तरफ से पूरा समर्थन है। आदमपुर उप चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने सोमवार को गांव मुजादपुर में जितेंद्र मलिक के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही। इससे पहले वे हरियाणा केश कला बोर्ड के पूर्व चेयरमैन योगेंद्र योगी के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पहले इस सरकार ने खेती को निजी हाथों में सौंपने का फैसला लिया, फिर सेना में ठेका प्रथा की शुरुआत की। अब सरकार शिक्षा तंत्र को भी निजी हाथों में सौंपने के मिशन पर आगे बढ़ रही है। यही वजह है कि चिराग योजना के बाद सरकार ने रेशनेलाइजेशन पॉलिसी लागू की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती करने के बजाय पदों को ही समाप्त कर दिया। सरकार ने पहले 196 और अब 105 स्कूलों को बंद कर दिया है। इस सूची में अभी 1057 और स्कूलों के नाम हैं, जिन्हें जल्द ही बंद किया जा सकता है। इसके अलावा 450 स्कूलों में साइंस स्ट्रीम को बंद किया जा चुका है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक से हलके की जनता नाराज
आदमपुर उप चुनाव की चर्चा करते हुए कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा किया कि आने वाले उपचुनाव में कांग्रेस की जीत तय है। आदमपुर में जिस तरह से लोगों का रुझान और समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है, वह बताता है कि पूर्व विधायक से हलके की जनता खासी नाराज है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता धर्मवीर गोयत, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन डॉ. राजेंद्र सूरा, प्रेम सिंह मलिक, जय सिंह पाली, कांग्रेस प्रवक्ता सुमन शर्मा, पूर्व विधायक राम भगत शर्मा, पूर्व विधायक रणधीर सिंह, पूर्व विधायक राम निवास घोडे़ला, धीरा, शमशेर मलिक, तेजवीर पूनिया, योगेश सिहाग, सुंदर सिहाग, विकास आदि मौजूद रहे।