फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Government should swear by taking Gita-Gangajal, otherwise tell the rates of jobs: Jaihind

सरकार गीता-गंगाजल लेकर कसम खाए, नहीं तो नौकरियों के रेट बताए : जयहिंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Government should swear by taking Gita-Gangajal, otherwise tell the rates of jobs: Jaihind
पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवीन जयहिंद । संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। भाजपा-जजपा सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद गीता-गंगाजल पर हाथ रखकर कसम खाएं कि सरकार में भ्रष्टाचार नहीं है। यदि वे ऐसा नहीं पाते तो उन्हें शराब ठेकों की तरह नौकरियों की नीलामी करनी चाहिए, जिससे बेरोजगार युवा बेवजह धक्के न खाएं और पढ़ाई व कोचिंग पर अपना समय और पैसा खराब न करें। यह कहना है आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद का।
विज्ञापन

जयहिंद ने वीरवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार में फैले भ्रष्टाचार, नौकरियों के घपलों के विरोध में आप कार्यकर्ता व युवा वर्ग 17 दिसंबर को चंडीगढ़ मटका चौक पर पहुंचेंगे और विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह युवा वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं, उन पर चाहे सरकार एक नहीं 50 केस दर्ज कर ले, लेकिन कम से कम युवाओं से तो न्याय करें। डिप्टी सेक्रेटरी करोड़ों रुपयों के साथ पकड़ा जाता है, इसके बावजूद सरकार बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरी देने की बात कर रही है। सरकार पाक साफ है तो वहां से बरामद आंसर शीट के बारे मामला सार्वजनिक करे, दो मंत्रियों से डिप्टी सेक्रेटरी की व्हाट्सएप चेट सार्वजनिक करे। अनिल नागर के नारको टेस्ट, हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग को सरकार ने ठुकरा दिया। इस मौके पर मनोज राठी, राजीव सरदाना, डॉ. रामबिलास, चरणजीत, हरपाल क्रांति, पीयूस बूरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed