फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Government schools will be rejuvenated at a cost of seven crores in the district

7.15 करोड़ रुपये से बदलेगी सरकारी स्कूलों की काया, 3.12 करोड़ से बनेंगे 39 नए कमरे, माडॅल संस्कृति स्कूलों में 1.65 करोड़ होंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Government schools will be rejuvenated at a cost of seven crores in the district
जिले में सात करोड़ की लागत से सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन

3.12 करोड़ से बनेंगे 39 नए कमरे, मॉडल संस्कृति स्कूलों में 1.65 करोड़ होंगे खर्च, विभाग ने भेजी विकास कार्यों की सूची प्रपोजल की लिस्ट
फोटो-57
संदीप रामायण
हिसार। जिले के सरकारी स्कूलों के सुधारीकरण का कार्य जल्द ही शुरू होगा। सुधारीकरण के लिए जिला शिक्षा विभाग व जिला परियोजना संयोजक ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कम प्रशासक को विकास कार्यों की सूची का प्रपोजल बनाकर भेज दिया है। प्रपोजल के तहत 5.50 करोड़ रुपये की लागत से जिले के 42 सरकारी स्कूलों में नए 13 स्कूलों में 39 नए कमरों का निर्माण किया जाएगा। इसमें एक स्कूल में तीन नए कमरों का निर्माण होगा। बाकी स्कूलों में चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। वहीं, एक करोड़ 65 लाख की लागत से मॉडल संस्कृति स्कूलों में विकास कार्य किए जाएंगे।
जिले के चार राजकीय विद्यालयों में कुल 24 कमरे व एक साइंस लैब का निर्माण किया जाएगा। गगन खेड़ी गांव का राजकीय उच्च विद्यालय, लाडवा व शिकारपुर गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छह कमरे व एक साइंस लैब के निर्माण की भी मंजूरी मिल चुकी है। इनके अलावा जिले के 46 स्कूलों को चिह्नित किया गया है, जिनमें जल संरक्षण अभियान के तहत रेनवाटर हार्वेस्टिंग व वाटर साइक्लिंग प्रोजेक्ट सिस्टम तैयार किए जाएंगे। इस कार्य के लिए एक करोड़ 74 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कम प्रशासक को भेजा गया है। एस्टीमेट के तहत चिह्नित किए गए 11 स्कूलों में पेयजल टैंक का निर्माण किया जाएगा। 31 स्कूलों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के निर्माण किए जाएंगे व चार स्कूलों में शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

बॉक्स
मॉडल संस्कृति विद्यालयों में का होगा सुधारीकरण
- हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिले के 5 मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के सुधारीकरण के लिए एक करोड़ 65 लाख 599 रुपये का बजट जारी कर दिया है। इन चार स्कूलों में कोहली,आदमपुर मंडी, जहाजपुल हिसार, उकलाना मंडी व नहर कोठी बरवाला का मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। आमदपुर म हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार इस बजट से स्कूलों में माइनर वर्क के कार्य जाएंगे, जिनमें स्पेशल रिपेयरिंग, जरूरी निर्माण कार्य आदि जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स-----
बॉक्स
जर्जर स्कूलों की बनाई जा रही है लिस्ट
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी धनपत राम ने बताया कि जिले में जितने भी स्कूलों के भवन कंडम हो चुके हैं, उन सब की लिस्ट तैयार की जा रही है। संबंधित अधिकारी स्कूलों में जाकर जर्जर भवनों का निरीक्षण कर रहे हैं, जो भी भवन ज्यादा जर्जर हैं, उसमें बच्चों के प्रवेश को बंद कर दिया है। डीईईओ धनपत राम ने कहा कि हमारा सभी स्कूल मुखियाओं से यही कहना है कि वे अपने स्कूल के हालातों की एक रिपोर्ट तैयार करके खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपे, ताकि जल्द से जल्द स्कूल के कंडम भवनों को नियमानुसार गिराकर नए भवन का निर्माण करवाया जा सके।

प्रपोजल के तहत इस स्कूल में इतने बजट से ये होंगे विकास कार्य
स्कूल का नाम - बजट - ये होगा काम
जीपीएस सातरोड 24 लाख 3 कमरों का निर्माण
जीपीएस मिर्जापुर 24 लाख 3 कमरों का निर्माण
जीजीएसएसएस पाबड़ा 24 लाख 3 कमरे
जीएचएस मीरकां 24 लाख 3 कमरे
जीपीएस तलवंडी राणा 24 लाख 3 कमरे
जीपीएस बाड्या ब्राह्मान 24 लाख 3 कमरे
जीजीएमएस सातरोड 5 लाख शौचालय व अन्य कार्य
जीपीएस दाहिमा 24 लाख 3 कमरे
जीजीएसएसएस कैमरी 20 लाख चहारदीवारी
जीपीएस नियाना 15 लाख बिजली कार्य,पेंटिंग, छत का कार्य
जीपीएस सुलखनी 24 लाख 3 कमरे
जीपीएस गैबीपुर 24 लाख 3 कमरे
जीएसएसएस ढाणी गारन 24 लाख 3 कमरे
पीपीएस छान 5 लाख शौचालय व अन्य कार्य
जीएसएसएस ढाणी खान बहादुर- 5 लाख - ओपन शेड फ्लोर व अन्य कार्य
जीपीएस ढाणी गारन 5 लाख ओपन शेड फ्लोर व अन्य कार्य
जीपीएस तलवंडी राणा 15 लाख क्लास रूम की रिपेयरिंग
जीपीएस डाया 18 लाख चहारदीवारी
जीपीएस बरवाला रविदास नगर 18 लाख चहारदीवारी
जीपीएस भेरियां 22 लाख चहारदीवारी
जीजीएचएस लाडवा 4 लाख चहारदीवारी
जीएसएसएस मिलकपुर 24 लाख 3 कमरे
जीपीएस मोठ 24 लाख 3 कमरे
जीपीएस चुली बागड़ियान 24 लाख 3 कमरे
जीएसएसएस सिवानी बोलान 5 लाख क्लास रूम रिपेयरिंग
------
वर्जन:
जिले के 42 सरकारी स्कूलों में नए कमरे बनाने, छतों की रिपेयरिंग करने, चहारदीवारी व शौचालयों का निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। स्कूल वाइज निर्माण किए जाने वाले कार्यों की लिस्ट भी भेजी है। ये कार्य होने से विद्यार्थियों व शिक्षकों को बहुत फायदा होगा। स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए शिक्षा विभाग निरंतर प्रयासरत हैं। जल्द ही कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे।
कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed