फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Government's anger increased, giving orders to break the head: Sailja

सरकार की बढ़ी बौखलाहट, सिर फोड़ने के दे रहे आदेश : सैलजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Government's anger increased, giving orders to break the head: Sailja
मीडिया से बातचीत करते कुमारी सैलजा - फोटो : Hisar
हिसार। राज्य में दिन प्रतिदिन स्थिति सरकार के काबू से बाहर होती जा रही है। सरकार की बौखलाहट बढ़ती जा रही है, जो करनाल में हुआ वह सबके सामने है। व्यवस्था को संभालने की बजाय अधिकारी सिर फोड़ने के आदेश दे रहे हैं। सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है। यह कहना है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा का।
विज्ञापन

कुमारी सैलजा मंगलवार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकतंत्र में भाजपा सरकार तानाशाही फैसले ले रही है। किसानों की जनसभा से पहले ही कुछ जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी जाती हैं। कभी आम लोगों के लिए रास्ते बंद कर दिए जाते हैं। कभी किसानों पर लाठीचार्ज कराते हैं। यह लोकतंत्र की हत्या है। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रहे लोगों को लाठी से जवाब दिया गया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग, डॉ. अजय सिंह, पूर्व सांसद चरणजीत रोड़ी, पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, जगन्नाथ, लाल बहादुर खोवाल, पूर्व विधायक बलवान दौलतपुरिया, हरपाल सिंह बूरा, हरिकृष्ण, भूपेंद्र गंगवा, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed