फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Government is provoking farmers by taking action of repression: Sailja

दमन की कार्रवाई कर किसानों को भड़का रही है सरकार : सैलजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Government is provoking farmers by taking action of repression: Sailja
पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा। संवाद - फोटो : Hisar
उकलाना। किसान नौ महीने से सड़कों पर बैठे हैं। सरकार उनकी सुन रही है। उल्टा दमनकारी कार्रवाई कर किसानों को भड़का रही है। केंद्र व राज्य की सरकारें संवेदनहीन हो चुकी हैं। लोकतंत्र में ऐसा नहीं चलता। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने उकलाना दौरे के दौरान कही। पत्रकारों से बात करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि मुजफ्फरनगर की किसान महापंचायत को ऐतिहासिक रही।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के कारण आज आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। तेल व गैस के दाम इतने बढ़ा दिए गए हैं कि आम आदमी त्राहि त्राहि कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश को बनाने में 70 साल लग गए, लेकिन मोदी सरकार देश की संपत्तियों को कुछ घरानों को बेचना चाह रही है। उकलाना हलके से उनके चुनाव लड़ने की चर्चा के बारे में सैलजा कहा कि यह पार्टी की इच्छा और समय की मांग पर निर्भर करता है। इस मौके पर पूर्व मंत्री परमवीर टोहाना, बजरंग दास गर्ग, लाल बहादुर खोवाल, रामस्वरूप धायल, सतीश दनौदा, सुरेश गर्ग, सुभाष फरीदपुरिया, आबे राम मंगला, बजरंग मिंडा, संतोष, अनिल चराया, सुधीर सर्राफ, बिजेंदर कपूर, डॉ. जयभगवान, राजलीबाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed