फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Government College: Admission on sports quota seats on October 11

राजकीय कॉलेज : खेल कोटे की सीटों पर दाखिले 11 अक्तूबर को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Government College: Admission on sports quota seats on October 11
हिसार। शहर के राजगढ़ रोड स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रिक्त सीटों पर शुक्रवार को फिजिकल काउंसिलिंग हुई। मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी शनिवार शाम 3 बजे तक फीस भरकर दाखिला ले सकेंगे। वहीं, बीए, बीकॉम और बीएससी नॉन मेडिकल व मेडिकल संकायों की स्नातक कक्षाओं में खेल कोटे की सीटों पर सोमवार 11 अक्तूबर को दाखिले के लिए फिजिकल काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन

दाखिले के नोडल ऑफिसर डॉ. यशवंत सांगवान ने बताया कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए सोमवार को केवल बीए बीकॉम और बीएससी कक्षा में खेल कोटे की सीटों पर दाखिला किया जाएगा, इसलिए खेल कोटे के तहत दाखिला लेने के इच्छुक उत्कृष्ट खिलाड़ियों को अपने सभी दस्तावेजों के साथ सुबह 9 बजे महाविद्यालय में उपस्थित होना होगा। महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष डॉ. सतबीर सिंह सांगा ने बताया कि खेल कोटे की अतिरिक्त सीटों पर दाखिले के लिए खिलाड़ी के पास खेल प्रमाण पत्रों के अलावा खेल विभाग द्वारा जारी ग्रेडेशन प्रमाण पत्र बना होना भी आवश्यक है।
विज्ञापन

दयानंद कॉलेज : 250 सीटें अभी भी रिक्त
शहर के दयानंद कॉलेज में अब केवल 13 प्रतिशत सीटें रिक्त बची हैं। शुक्रवार को कॉलेज में हुई काउंसिलिंग के बाद देर शाम तक लगभग 130 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। कॉलेज में अब करीब 250 सीटें रिक्त हैं। प्राचार्या डॉ. विक्रमजीत सिंह ने बताया कि इन सीटों के लिए तीसरी ओपन फिजिकल काउंसिलिंग 11 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजी कोर्सों में आवेदन प्रक्रिया जारी
जिले के कॉलेजों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिल के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। कॉलेजों में दाखिले के लिए विद्यार्थी 7 अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जिले में 12 कॉलेजों में कुल 1795 सीटें हैं। इन 12 कॉलेजों में 6 कॉलेज हिसार शहर में ही स्थित हैं, जिनमें विद्यार्थियों के बीच अधिक प्रतिस्पर्धा रहती है। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में भी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में आवेदन प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed