फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gorakhdham Express full, in the 61 seat waiting of June 2

गोरखधाम एक्सप्रेस फुल, दो जून की 61 सीट वेटिंग में

Thu, 28 May 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Gorakhdham Express full, in the 61 seat waiting of June 2
दो जून से रोजाना यात्रियों को गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है। इसको लेकर रेलवे ने भी तैयारी शुरू कर दी है। रोजाना शाम सवा चार बजे रवाना होने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस में रिजर्वेशन सीटें फुल हो चुकी हैं। वहीं दो जून की बात करे तो अभी 61 सीटें वेटिंग में चल रही हैं। उधर, कोरोना से बचाव को देखते हुए ट्रेन को सैनिटाइज किया जाएगा। ट्रेन में पानी की पूरी व्यवस्था होगी। साथ ही सैनिटाइजर भी रखवाए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना को देखते हुए यात्रियों को कई नियमों का पालन करना होगा। स्टेशन पहुंचने पर सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। वहीं यात्रियों को स्टेशन पर डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा, ताकि उनकी जांच और अन्य प्रक्रिया पूरी की जा सके। साथ ही यात्रियों को मास्क लगाना भी अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

गोरखधाम एक्सप्रेस में 25 बोगी, 1800 यात्री बैठने की क्षमता
गोरखधाम एक्सप्रेस में 25 बोगी लगी हुई हैं। इन बोगियों के अंदर करीब 1800 यात्री जाएंगे। सभी सीटें बुक हो चुकी हैं। वहीं कोरोना से बचाव करने को लेकर पूरा स्टेशन भी सैनिटाइज किया जाएगा। यात्रियों को सामाजिक दूरी का भी पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चल रही वेटिंग की स्थिति
- स्लीपर सीटें : 30
- सेकंड सीटिंग : 16
- थर्ड एसी : 10
- सेकंड एसी : 5
वर्जन
दो जून से रोजाना हिसार से गोरखधाम एक्सप्रेस रवाना होगी। ट्रेन में वही यात्री सफर कर पाएंगे, जिन्होंने अपना टिकट रिजर्वेशन करवाया हुआ है। स्टेशन पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। उसके बाद ही उन्हें ट्रेन में बैठने की इजाजत होगी।
- दीपंचद, चीफ रिवर्जेशन सुपरवाइजर, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed