{"_id":"67c357c44506733a780cea74","slug":"golden-india-anubhuti-fair-hisar-news-c-21-hsr1020-576175-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मेले में लोगों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मेले में लोगों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करवाया
Sun, 02 Mar 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
हिसार के स्वर्णिम भारत अनुभूति मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक रणधीर पनिहार।
हिसार। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा शहर के पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में आयोजित तीन दिवसीय ‘स्वर्णिम भारत अनुभूति मेले’ में दूसरे दिन शनिवार को काफी संख्या में लोग पहुंचे। मेले में लोगों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास भी करवाया जा रहा है, जिससे उन्हें तनावमुक्त रहने व आध्यात्म से जुड़ने का माध्यम मिल रहा है।
मेले में नलवा के विधायक रणधीर पनिहार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। जिन्होंने सभी स्टॉल्स का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी का स्वर्णिम भारत का सपना अवश्य साकार होगा। ब्रह्माकुमारीज समाज से काम, क्रोध, घृणा, नशा आदि दुर्गणों को समाप्त करने का कार्य कर रहा है जो कि प्रशंसनीय है। जिंदल मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने स्वागत नृत्य गीत गाकर रणधीर पनिहार का स्वागत किया।
हिसार केंद्र की संचालिका बहन बीके रमेश कुमारी ने बताया कि माइंड स्पा के प्रति लोगों में काफी रुचि दिखाई दी। मेले में 12 ज्योतिर्लिंग की झांकी में लोगों ने 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। इस अवसर पर बीके अनीता, बीके इंदिरा, बरवाला से बीके सुमित्रा, भिवानी से बीके वंदना बहन व बीके महेश आदि मौजूद रहे।