फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   God wants your son to do something big: Sunita Kejriwal

भगवान आपके बेटे से कुछ बड़ा करवाना चाहते हैं : सुनीता केजरीवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
God wants your son to do something big: Sunita Kejriwal
हिसार के क्षेत्र में जनता का अ​भिनंदन करतीं सुनीता केजरीवाल।
हिसार। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि उनके पति हरियाणा के लाल और हिसार के बेटे हैं। कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था कि हिसार का लड़का एक दिन दिल्ली का मुख्यमंत्री बन जाएगा। यह इत्तेफाक नहीं हो सकता। मुझे लगता है कि भगवान आपके बेटे के माध्यम से कुछ बड़ा करवाना चाहते हैं। वे रविवार को नई अनाज मंडी में आम आदमी पार्टी की ओर से नलवा विधानसभा क्षेत्र के लिए आयोजित रैली को संबोधित कर रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनावों में आप की सरकार बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद का जन्म जन्माष्टमी के दिन सिवानी में हुआ, लेकिन पालन-पोषण और पढ़ाई-लिखाई हिसार में हुई और आगे चलकर दिल्ली का मुख्यमंत्री बन जाता है। यह चमत्कार जैसा है। हिसार मेरा ससुराल है। इनका परिवार बहुत ही साधारण है। अरविंद ने जीरो से शुरुआत की। पार्टी बनाई और पहले ही चुनाव में दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए। पूरे देश की राजनीति में भूचाल आ गया। काम भी ऐसे-ऐसे किए, जो पुरानी पार्टियां नहीं कर सकीं। दिल्ली व पंजाब में दोनों जगह सरकारी स्कूल शानदार कर दिए। जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक बनाए। बिजली निशुल्क कर दी। महिलाओं के लिए बसों में सफर फ्री कर दिया। अब महिलाओं को एक-एक हजार रुपये दिए जाएंगे। यह योजना दिल्ली व पंजाब में लागू होने वाली है। क्या कोई और ऐसी पार्टी है, जिसने ये सब कार्य किए हों। ये कार्य केवल केजरीवाल ही कर सकता है। ये सभी काम रोकने के लिए आपके बेटे को फर्जी केस में जेल में डाल दिया गया।
विज्ञापन

बांग्लादेश के हालात से जोड़ा
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि बांग्लादेश में हसीना सरकार ने विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल दिया। नतीजा जबरदस्त विद्रोह हो गया और प्रधानमंत्री को देश छोड़कर भागना पड़ा। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी ने आपके बेटे को जेल में डाला है। आपसे पूछना चाहती हूं कि क्या हरियाणा व हिसार इस अपमान को बर्दाश्त करेगा। क्या आप उनका साथ नहीं देंगे। विधानसभा चुनावों में भाजपा को एक भी सीट नहीं जानी चाहिए। यह हरियाणा की इज्जत का सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed