Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GK and English questions were likely, maths questions confused

सीईटी: दो दिनों में करीब 60 हजार अभ्यर्थियों ने दी संयुक्त पात्रता परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
GK and English questions were likely, maths questions confused
हिसार के सीआरएम जाट कॉलेज में सीईटी की परीक्षा के बाद प्रश्नो के बारे में बातचीत करती अभ्यर्थी। - फोटो : Hisar
हिसार। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित हुई संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) में जिले के 65 परीक्षा केंद्रों में दो दिनों में करीब 60 हजार अभ्यर्थी उपस्थित रहे। शनिवार को करीब 45000 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, जिनमें से 12 हजार गैर हाजिर रहे। वहीं रविवार को 40 हजार परीक्षार्थियों में से सिर्फ 27 हजार युवा परीक्षा में शामिल हुए। बता दें कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह अनुमानित आंकड़ा है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर तो आसान था लेकिन परीक्षा केंद्र तक पहुंचना मुश्किल था। अभ्यर्थी रवि, साहिल, प्रमोद, सुमन, शांती, धर्मबीर, अजय का कहना है कि परीक्षा में हरियाणा जीके, अंग्रेेजी व जिजनिंग के सवाल आसान थे। गणित के सवालों ने उलझाए रखा।
विज्ञापन

पेपर आसान था। हरियाणा जीके आसान थी। मेरी परीक्षा काफी अच्छी हुई है। पास होने की पूरी उम्मीद है। - साधु राम, सिरसा
पोस्ट के लेवल के अनुसार पेपर ठीक था। हरियाणा जीके व अंग्रेजी के प्रश्न आसान थे। गणित विषय के प्रश्न कुछ कठिन थे। - मोहन, रोहतक
सभी प्रश्नों मे से मैैथ व अंग्रेजी के प्रश्न कुछ मुश्किल थे। मैथ के प्रश्न हल करने में समय लग गया। पेपर का समय 20 से 30 मिनट ज्यादा होना चाहिए था। - रोहित, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

गणित विषय के प्रश्नों ने उलझन पैदा कर दी। बाकी विषयों के प्रश्न सामान्य थे। हरियाणा सामान्य ज्ञान के प्रश्न आसान थे। - रेखा कुमारी
मेरी सीईटी परीक्षा सही हुई है। पास होने की उम्मीद है। पेपर की तैयारी के अनुसार के प्रश्न आए थे। हालांकि कुछ प्रश्न थोड़े कठिन थे। - कंचन, हिसार
पेपर तो आसान था लेकिन परीक्षा केंद्र तक पहुंचना मुश्किल था। मेरा पेपर अच्छा हुआ है। करीब 60 प्रतिशत अंक आने की उम्मीद है। - सुमेर कांटीवाल
मेरा पेपर बहुत अच्छा हुआ है। मैथ के प्रश्न थोड़े मुश्किल थे। बाकी पेपर आसान था। पेपर करने का समय थोड़ा ज्यादा देना चाहिए था। - अशोक गांव डूमरखां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed