{"_id":"697ce963d0573566ed036f10","slug":"gjus-team-will-participate-in-the-inter-university-north-central-zone-youth-festival-hisar-news-c-21-hsr1020-801623-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: इंटर यूनिवर्सिटी नॉर्थ सेंट्रल जोन यूथ फेस्टिवल में शामिल होगी जीजेयू की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: इंटर यूनिवर्सिटी नॉर्थ सेंट्रल जोन यूथ फेस्टिवल में शामिल होगी जीजेयू की टीम
विज्ञापन
हिसार। एमएम यूनिवर्सिटी मुलाना, अंबाला में 3 से 7 फरवरी तक इंटर यूनिवर्सिटी नॉर्थ सेंट्रल जोन यूथ फेस्टिवल प्रस्तावित है। इसमें भाग लेने के लिए गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के 51 सदस्यों की टीम दो फरवरी को रवाना होगी।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) के कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक जीजेयू की ओर से थिएटर, संगीत, साहित्यिक श्रेणी के तहत 10 विभिन्न वर्गों में सहभागिता होगी। इनमें एकांकी-हिंदी, प्रहसन (स्किट)-हिंदी, लोकनृत्य, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, संगीत-पाश्चात्य समूहगान, समूहगान-सामान्य, पाश्चात्य एकल गायन, सुगम भारतीय एकल गायन, पाश्चात्य वाद्यवादन, क्लासिकल परकशन (शास्त्रीय ताल वाद्य) आदि स्पर्धा शामिल हैं।
सभी चयनित टीमें जीजेयू प्रशासन के निर्देश पर अभ्यास में जुट गईं हैं। एआईयू नियमानुसार जोनल यूथ फेस्टिवल में केवल अनुशंसित, प्रशंसित रहने वाली टीम ही इंटर यूनिवर्सिटी नॉर्थ सेंट्रल जोन यूथ फेस्टिवल में हिस्सा ले सकेगी क्योंकि इस मंच पर उच्चस्तरीय प्रतिस्पर्धा होगी।