{"_id":"66980d78073db99b4e03166c","slug":"gju-students-get-scholarship-worth-lakhs-hisar-news-c-21-hsr1020-423046-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू के विद्यार्थियों को मिली लाखों की स्कॉलरशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू के विद्यार्थियों को मिली लाखों की स्कॉलरशिप
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के उत्तीर्ण विद्यार्थियों का यूएसए के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पीएचडी प्रोग्राम में चयन हुआ है। यह विभाग और विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है।
इसमें मुस्कान शर्मा को यूनिवर्सिटी ऑफ टेनेसी में पीएचडी शोध कार्य के लिए दो लाख रुपये प्रतिमाह, सुक्रीति और दिव्या को यूनिवर्सिटी ऑफ एलबनी में पीएचडी के शोध कार्य के लिए 2000 डाॅलर प्रतिमाह और स्वीटी कक्कड़ को मिसिपी स्टेट यूनिवर्सिटी में शोध कार्य के लिए 1700 डाॅलर प्रतिमाह स्कॉलरशिप पर चयन हुआ है। इनके साथ विभाग की अन्य छात्रा विजयश्री को आईआईटी दिल्ली में एमटेक एप्लाइड ऑप्टिक्स प्रोग्राम में 12000 रुपये प्रतिमाह स्कॉलरशिप पर चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई से मिले।
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विभाग के समस्त अध्यापकों और विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ये उपलब्धियां विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण हैं। कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विभागाध्यक्ष प्रो. आशीष अग्रवाल ने बताया कि विभाग से हर वर्ष 4-6 विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका और यूरोप के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित हो रहे हैं, जो विभाग व विद्यार्थियों के लिए गरिमामयी है।