फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU square will be beautified with Rs 36 lakhs, statue of environmentalist will be installed

Hisar News: जीजेयू में बने चौक का 36 लाख से होगा सुंदरीकरण, पर्यावरणविद की लगेगी प्रतिमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
GJU square will be beautified with Rs 36 lakhs, statue of environmentalist will be installed
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति कार्यालय के पास बने चौक का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके अलावा बायो नैनो व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स रोड पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी और पूरे विश्वविद्यालय की सभी सड़कों की रिपेयरिंग भी कराई जाएगी। इन सभी कामों के लिए करीब 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसको लेकर टेंडर लगाए जा चुके हैं। विवि प्रशासन का कहना है कि सभी कार्यों को जल्द ही पूरा करवा लिया जाएगा। इससे विवि की सुंदरता को चार-चांद लग जाएंगे। पहले भी विवि परिसर के कई भवनों और हॉस्टलों की मरम्मत का कार्य करवाया जा चुका है।
विज्ञापन


चौक पर लगेगी किसी पर्यावरणविद महापुरुष की प्रतिमा
वीसी ऑफिस के पास बने चौक का करीब 36 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके अलावा चौक पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले किसी महापुरुष की प्रतिमा भी स्थापित कराई जाएगा। इससे विवि की सुंदरता तो बढ़ेगी साथ ही विद्यार्थियों को पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले महापुरुषों को जानने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन


स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी
विवि कैंपस में बायो नैनो और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स रोड पर स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं, जिस कारण शाम के समय वहां पर अंधेरा छा जाता है। दोनों जगह की सड़कों पर करीब 12 लाख रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएगी। जिससे शाम के समय इन सड़कों पर अंधेरा नहीं रहेगा और विद्यार्थी शाम के समय वॉकिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो करोड़ रुपये से रिपेयरिंग होंगी विश्वविद्यालय की सड़कें
विश्वविद्यालय परिसर के अंदर बनी सभी सड़कों को करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से रिपेयरिंग करवाई जाएगी और यह काम मार्च माह में ही पूरा होने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय की सड़कें कई जगह से उखड़ी हुई हैं, जो रिपेयरिंग के बाद ठीक हो जाएंगी।


-----------------------------------विश्वविद्यालय परिसर में सड़कों की रिपेयरिंग का कार्य, बॉयो नैनो रोड व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स रोड पर स्ट्रीट लाइटों के अलावा वीसी ऑफिस के पास बने चौक का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इन सभी कामों के टेंडर हो गए हैं। जल्द ही इन कामों को पूरा करवा लिया जाएगा। -प्रो. विनोद छोकर, कुलसचिव, जीजेयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed