{"_id":"6647bfc640fd09aa510f0b17","slug":"gju-signs-mou-with-hkcl-for-17-certificate-courses-hisar-news-c-21-hsr1020-383568-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू ने 17 सर्टिफिकेट कोर्सों के लिए एचकेसीएल के साथ किया एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू ने 17 सर्टिफिकेट कोर्सों के लिए एचकेसीएल के साथ किया एमओयू
विज्ञापन
आयोजक आध्या अपनी ट्रॉफी को ट्राफी प्रदान करते हुए।
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) ने 17 नए सर्टिफिकेट कोर्सों को लेकर हरियाणा नॉलेज कॉर्पोरेशन लि. पंचकूला (एचकेसीएल) के साथ समझौता (एमओयू) किया है। जीजेयू का सेंटर ऑफ डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) एचकेसीएल के साथ मिलकर इसी सत्र से विद्या संकल्प के तहत राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) पर आधारित 17 नए सर्टिफिकेट कोर्स आरंभ कर रहा है।
कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने बताया कि ये सभी कोर्स हरियाणा सरकार की नौकरियों में भी मान्य होंगे। सामान्य विद्यार्थियों के साथ-साथ किसी भी विश्वविद्यालय या महाविद्यालय का विद्यार्थी अपने नियमित कोर्स के साथ इन कोर्सों को कर सकता है। एचकेसीएल के निदेशक अभिजीत कुलकर्णी ने बताया कि ये कोर्स नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क से मान्य हैं। एमओयू पर कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई व एचकेसीएल की ओर से निदेशक अभिजीत कुलकर्णी ने हस्ताक्षर किए हैं। गवाह के रूप में विवि कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर, डीन इंटरनेशनल अफेयर्स प्रो. नमिता सिंह व सीडीओई के निदेशक प्रो. खुजान सिंह, एचकेसीएल की ओर से प्रोग्राम मैनेजर आशीष कुमार व बिजनेस एनालिस्ट विकास बिश्नोई ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर डॉ. अर्चना कपूर भी उपस्थित रही।
ये 17 नए सर्टिफिकेट कोर्स शुरू
एचकेसीएल सर्टिफिकेट इन इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सर्टिफिकेट इन एडवांस एकाउंटिंग, सर्टिफिकेट इन ऑटोकैड, सर्टिफिकेट इन डेस्कटॉप एंड हार्डवेयर स्पोर्ट, सर्टिफिकेट इन ऑफिस एसिसटेंस, सर्टिफिकेट इन कोरल ड्रा, सर्टिफिकेट इन ग्राफिक डिजाइनिंग, सर्टिफिकेट इन वीडियो एडिटिंग, सर्टिफिकेट इन इंग्लिश कम्युनिकेशन एंड सॉफ्ट स्किल्स, सर्टिफिकेट इन फाइनेंशियल एकाउंटिंग, सर्टिफिकेट इन एडवांस एक्सेल, सर्टिफिकेट इन आईटी नेटवर्क स्पोर्ट, सर्टिफिकेट इन आईटी सिक्योरिटी स्पोर्ट,सर्टिफिकेट इन फोटो एडिटिंग, सर्टिफिकेट इन एडोब (डीटीपी), सर्टिफिकेट इन वेब डिजाइनिंग, सर्टिफिकेट इन सीएंडसी प्लस प्लस प्रोग्रामिंग कोर्स।