फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU received the highest number of applications for admission in integrated courses

Hisar News: जीजेयू ने दाखिले के लिए सबसे अधिक आवेदन इंटीग्रेटेड कोर्सों में आए

Thu, 19 Jun 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 19 Jun 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
GJU received the highest number of applications for admission in integrated courses
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जून थी। इस दौरान जीजेयू में चल रहे अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों में सबसे अधिक विद्यार्थियों का रुझान इंटीग्रेटेड कोर्स में दिख रहा है। अभी तक विवि में 11,296 आवेदन आ चुके हैं। इनमें से यूजी कोर्सों में 7444 और पीजी कोर्सों में 3825 आवेदन वीरवार शाम पांच बजे तक आ चुके थे। इसमें बीएएलएलबी में 751, इंटीग्रेटेड बीएससी एमएसी( फिजिक्स, मैथ, केमिस्ट्री, लाइफ साइंस) में 2075, फिजियोथैरेपी में 832 आवेदन आ चुके हैं। इसके अलावा इंटीग्रेटेड बीबीए-एमबीए में 888 व बीसीए-एससीए 736 आवेदन आ चुके हैं। बीएससी एविएशन में 289, इंटीग्रेटेड बीकॉम-एमकॉम में 558 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर बैचलर ऑफ फार्मेसी में भी दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। जीजेयू सहित हरियाणा के फार्मेसी शिक्षण संस्थानों में संचालित इस कार्यक्रम में दाखिला हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसायटी द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि 30 जून है। इसके अलावा जीजेयू में बीटेक व बीटेक लीट पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इंजीनियरिंग कोर्सों में भी दाखिले के लिए पहली काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 30 जून हैं। 1 जुलाई को पहली काउंसिलिंग की सीट अलाटमेंट का परिणाम वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed