{"_id":"6526de3b2bd35e3cd3080138","slug":"gju-opportunity-for-admission-in-btech-counseling-on-13-14-hisar-news-c-21-hsr1020-237350-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजेयू : बीटेक में दाखिला का मौका, 13-14 को काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजेयू : बीटेक में दाखिला का मौका, 13-14 को काउंसिलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में बीटेक प्रोग्राम में दाखिला लेने से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। जीजेयू बीटेक एडमिशन के कन्वीनर प्रो. संजीव खामरा ने बताया कि एचएसटीईएस की ओर से जारी संशोधित मुख्य तिथियों के अनुसार बीटेक (प्रथम वर्ष)/बीटेक (एलईईटी) कार्यक्रमों की फिजिकल काउंसिलिंग विश्वविद्यालय में 13 और 14 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। बीटेक (प्रथम वर्ष)/बी.टेक (एलईईटी) की रिक्त/बची हुई सीटों को भरने के लिए नए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
प्रो. संजीव खामरा ने बताया कि रिक्त/बची हुई सीटों पर प्रवेश बीटेक प्रथम वर्ष के लिए जेईई (मेन)-2023 की मेरिट के आधार पर और बीटेक (एलईईटी) के लिए एचएसटीईएस की इंटर-से-मेरिट/रैंक के आधार पर किया जाएगा। यदि सीटें खाली रह जाती हैं, तो उन्हें योग्यता परीक्षा की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर भरा जाएगा। दाखिलों से संबंधित सभी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.gjust.ac.in पर उपलब्ध है। जो विद्यार्थी जीजेयू में बीटेक (प्रथम वर्ष)/बी.टेक (एलईईटी) में प्रवेश लेने में रुचि रखते हैं वे विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म 12 अक्तूबर तक भर सकते हैं। काउंसिलिंग 13 और 14 को विश्वविद्यालय में टीचिंग ब्लॉक-4 के सेमिनार हॉल में होगी। ब्यूरो