फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU has given students a special mercy chance, online forms can be filled from September 1, 2025.

Hisar News: जीजेयू ने विद्यार्थियों को दिया स्पेशल मर्सी चांस, ऑनलाइन फार्म 1 सितंबर 2025 से भरे जा सकेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
GJU has given students a special mercy chance, online forms can be filled from September 1, 2025.
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) ने उन विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने का विशेष अवसर दिया है, जो निर्धारित समय में परीक्षा पास नहीं कर पाए थे। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने गुरु जम्भेश्वर भगवान के 575वें जन्मोत्सव पर विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए स्पेशल मर्सी चांस देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला ने बताया कि वर्ष 2011 से लेकर मई/जून/जुलाई/अगस्त/सितंबर 2025 तक डिग्री पूरी करने के लिए योग्य रहे विद्यार्थियों को मिलेगा। हालांकि, जिनके पास अभी भी नियमित अवसर उपलब्ध हैं, वे इस परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। प्रो. सिंगला ने बताया कि विश्वविद्यालय के यूटीडी, संबद्ध डिग्री, लॉ, पुराने इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों (शिक्षा एवं दूरस्थ शिक्षा को छोड़कर) के विद्यार्थियों के लिए स्पेशल मर्सी चांस के ऑनलाइन फार्म 1 सितंबर 2025 से भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा व दूरस्थ शिक्षा की परीक्षाओं के लिए पोर्टल की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। सभी परीक्षाएं केवल ऑफलाइन मोड में होंगी। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले विश्वविद्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें। ऑनलाइन फार्म भरने की लिंक व विस्तृत जानकारी जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.gjust.ac.in पर उपलब्ध होगी। अंतिम तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निम्न विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे
एक वर्षीय कोर्स : 2022 तक के विद्यार्थी
दो वर्षीय कोर्स : 2021 तक के विद्यार्थी
तीन वर्षीय कोर्स : 2020 तक के विद्यार्थी
चार वर्षीय व साढ़े चार वर्षीय कोर्स : 2019 तक के विद्यार्थी
पंचवर्षीय कोर्स : 2018 तक के विद्यार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed