{"_id":"6851a41294265af27e0d2c51","slug":"gju-has-announced-the-last-date-to-apply-for-admission-tomorrow-hisar-news-c-21-hsr1005-649084-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू ने दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू ने दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि कल
Tue, 17 Jun 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 17 Jun 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जून है। जीजेयू में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। सबसे अधिक विद्यार्थियों का रुझान इंटीग्रेटेड कोर्स में दिख रहा है। अभी तक विवि में 11,500 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। इसमें बीएएलएलबी में 680, इंटीग्रेटेड बीएससी एमएसी( फिजिक्स, मैथ, केमिस्ट्री, लाइफ साइंस) में 1900, फिजियोथैरेपी में 710 आवेदन आ चुके हैं। इसके अलावा इंटीग्रेटेड बीबीए-एमबीए में 880 व बीसीए-एससीए 654 आवेदन आ चुके हैं। बीएससी एविएशन में 270, इंटीग्रेटेड बीकॉम-एमकॉम में 510 आवेदन आए हैं। जीजेयू में 93 से अधिक नियमित कोर्स चल रहे हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जून
नेट बेंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड व ऑनलाइन फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 19 जून है। ऑनलाइन आवेदन में अपडेट या सुधार करने की अंतिम तिथि 21 जून है। विद्यार्थी सीटों की संख्या, महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन फीस, कोर्स की फीस, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, दाखिला प्रक्रिया आदि संबंधी सभी जानकारियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.gjust.ac.in पर प्रोस्पेक्टस में उपलब्ध हैं।
प्रस्तावित नए प्रोग्राम
बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग, एडवांस डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग व पीजी डिप्लोमा इन रिहेबिलिटेशन साइकोलॉजी कोर्सिज में दाखिला डीएमईआर, हरियाणा या अन्य नियामक निकायों के अनुमोदन के बाद अलग से किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं बैचलर ऑफ फार्मेसी में भी दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। जीजेयू सहित हरियाणा के फार्मेसी शिक्षण संस्थानों में संचालित इस कार्यक्रम में दाखिला हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसायटी द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि 30 जून है। इसके अलावा जीजेयू में बीटेक व बीटेक लीट पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इंजीनियरिंग कोर्सों में भी दाखिले के लिए पहली काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 30 जून हैं। 1 जुलाई को पहली काउंसिलिंग की सीट अलाटमेंट का परिणाम वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।