फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU GYM is going to airconditioner, High teq machine will come

एयरकंडीशन होगी जीजेयू की जिम, आधुनिक मशीनें लगेंगी

Sat, 25 Feb 2017 12:03 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Sat, 25 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
जीजेयू के जिम के शौकीन विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। अब गर्मियों में इन विद्यार्थियों को जिम में होने वाली उमस जैसी समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी। विवि के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बनी जिम में एयरकंडीशन व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए जिम में पास सिलिंग भी की जाएगी, जिससे साउंड व एयरकंडीशन प्रभावी होगा। लड़कियों की जिम में भी एसी लगाई जाएंगी। इसके साथ ही अब टेबल टेनिस हॉल में भी विद्यार्थी अनुकूलित वातावरण में खेल सकेंगे।
विज्ञापन

रूसा से मिले बजट से अब जीजेयू के स्पोर्र्ट्स कांप्लेक्स का कायाकल्प किया जाएगा। जिम के लिए आधुनिक मशीनें मंगवाने के साथ ही अब जिम को वातानुकूलित बनाया जा रहा है। जिम के साथ बने टेबल टेनिस हॉल और शूटिंग रेंज में भी एयरकंडीशन की व्यवस्था की जा रही है। इससे पहले कांप्लेक्स के बैडमिंटन हॉल कोर्ट का भी नवीनीकरण किया गया था।
विज्ञापन


32 लाख रुपये का आएगा जिम का सामान
विश्वविद्यालय में लड़के व लड़कियों की दोनों जिम के लिए नई मशीनें भी मंगवाई जाएगी। इसके लिए रूसा से करीब 32 लाख रुपये का बजट मिला है, जिससे अलग-अलग तरह की मशीनें मंगवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों जिम, टेबल टेनिस हॉल व शूटिंग रेंज में एसी लगाई जाएंगी। फिलहाल पास सिलिंग का काम चल रहा है। वहीं रूसा से उन्हें करीब 32 लाख रुपये का बजट मिला है जिनसे जिम के लिए नई मशीनें मंगवाई जाएगी।
- डॉ. एसबी लूथरा, खेल निदेशक, जीजेयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed