{"_id":"57f6a45d4f1c1b4659270464","slug":"gju-gju-hostel-gju-hostel-security-gju-hisar-fight-in-gju-hostel-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवालों के घेरे में जीजेयू की सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवालों के घेरे में जीजेयू की सुरक्षा व्यवस्था
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
जीजेयू
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजेयू के हॉस्टल नंबर एक में हॉस्टलर्स पर हुआ हमला छात्र संगठन विवाद को लेकर हुआ था। देर रात करीब एक बजे नॉन हॉस्टलर विद्यार्थियों ने हॉस्टल में घुसकर हॉस्टल के कमरा नंबर 53 के विद्यार्थियों पर हमला किया, जिसमें एक विद्यार्थी घायल हो गया था। नॉन हॉस्टलर्स द्वारा रात को हॉस्टल में घुस कर किए गए इस हमले से विवि की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रात को हुए इस झगड़े की नींव शाम को खाने के वक्त ही रख दी गई थी। हास्टल नंबर एक के डाइनिंग हाल में विद्यार्थियों के दो पक्षों में छात्र संगठन को लेकर अनबन हो गई थी। जो बाद में बढ़ गई। देर रात एक पक्ष के विद्यार्थियों ने बाहर से साथियों को बुलाकर दूसरे पक्ष के विद्यार्थियों को पीटा। इस दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। दोनों पक्षों के एक-एक विद्यार्थी ने एमएलआर कटवा पुलिस में शिकायत दे दी है। झगड़े में घायल हॉस्टल के विद्यार्थी आकाश ने 5-6 विद्यार्थियों और दूसरे पक्ष के हॉस्टलर शैलेंद्र ने 10-12 विद्यार्थियों की शिकायत पुलिस में दी है, जिसके बाद पुलिस ने नामजद विद्यार्थियों की वेरीफिकेशन शुरू कर दी है। वहीं विवि प्रशासन ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह था मामला
विवि में बुधवार देर रात हॉस्टल नंबर एक के विद्यार्थियों पर नॉन हॉस्टलर विद्यार्थियों ने हमला कर दिया था, जिसमें एक विद्यार्थी के सिर पर चोट लगी थी। उसे बाद में सिविल अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसका उपचार हुआ। वहीं हमलावर विद्यार्थी हॉस्टल अटेंडेंट और सिक्योरिटी गार्डों के साथ भी धक्का मुक्की कर फरार हो गए थे। घटना से बड़ी संख्या में गुस्साए हॉस्टलर्स ने रात को ही कुलपति ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे चीफ वार्डन व अन्य अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद विद्यार्थियों को शांत करवाया था।
विज्ञापन
देखते रहे सिक्योरिटी गार्ड
विद्यार्थियों ने सिक्योरिटी गार्ड्स पर सवाल उठाते हुए कहा कि शोरशराबा सुनकर दो सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंच गए थे। लेकिन दोनों ने झगड़े को शांत नहीं करवाया और देखते रहे। वहीं वीरवार को भी आउटसाइडर हॉस्टल में बेरोकटोक घुसते दिखाई दिए, जिसके कारण विवि एवं हॉस्टल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है।
झगड़ा करने पर उतारू हो जाते छात्र
सिक्योरिटी गार्ड्स भी अपनी समस्या बताते हुए कहते हैं कि जब भी हम हॉस्टल के विद्यार्थियों को गलत काम करने से रोकते हैं। तो वे उलटा उन्हें भला बुरा कहकर उनसे ही झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ रोज पहले एक हॉस्टल के शराब पिये हुए विद्यार्थियों को टोका तो उन्होंने कहा कि जितनी तेरी तनख्वाह है, उतने की हम महीने में दारू पी जाते हैं।
हम मामले की जांच कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल को खराब नहीं करने दिया जाएगा। हॉस्टल में हुए इस झगड़े में जो कोई भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी, चाहे वो हॉस्टलर हो या नॉन हॉस्टलर।
- डॉ. संदीप राणा, प्रॉक्टर, जीजेयू
हमारे पास झगड़ा करने वाले दोनों पक्षों के एक-एक विद्यार्थी ने शिकायत दी है। नामजद विद्यार्थियों की वेरीफिकेशन शुरू कर दी गई है।
- महाबीर सिंह, चौकी इंचार्ज, जीजेयू।