फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU and Kamalabai Educational will get help in settlement, placement and research

Hisar News: जीजेयू व कमलाबाई एजुकेशनल में समझौता, प्लेसमेंट और शोध में मिलेगी मदद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 09:41 PM IST
विज्ञापन
GJU and Kamalabai Educational will get help in settlement, placement and research
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) और कमलाबाई एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट मुम्बई के बीच समझौता (एमओयू) हुआ है। इस एमओयू का उद्देश्य दोनों संस्थानों द्वारा कौशल विकास, परिणाम आधारित प्रशिक्षण, प्लेसमेंट व शोध एवं विकास गतिविधियों को बढ़ावा देना है। एमओयू पर जीजेयू के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई व कमलाबाई एजुकेशनल के अध्यक्ष डाॅ. पवन अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. नरसीराम ने बताया कि इस एमओयू से दोनों संस्थान संचार व सहयोग के चैनल स्थापित करेंगे। दोनों संस्थान एक-दूसरे को संभावित अवसरों के बारे में सूचित रखेंगे और एक-दूसरे के लिए अतिरिक्त अवसर सुरक्षित करने के लिए प्रासंगिक जानकारी साझा करेंगे। दोनों संस्थानों के बीच घनिष्ठ सहयोग से विद्यार्थी व शिक्षक अपने कौशल व ज्ञान को बढ़ा सकेंगे। इस मौके पर जीजेयू के कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा, डीन इंटरनेशनल अफेयर्स प्रो. नमिता सिंह, निदेशक प्रवीन कुमार, अंकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed