{"_id":"65ee06a8161a535b890a6c44","slug":"girl-student-was-crossing-the-tracks-with-earphones-on-died-after-being-hit-by-a-train-hisar-news-c-21-hsr1034-338802-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ईयरफोन लगाकर ट्रैक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ईयरफोन लगाकर ट्रैक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से मौत
Mon, 11 Mar 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
हिसार। शहर के पटेल नगर के पास से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक को पार करते समय करीब 17 वर्षीय छात्रा कल्पना यादव की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। कल्पना ने कानों में ईयरफोन लगाया हुआ था, जिस कारण ट्रेन के हॉर्न को नहीं सुन पाई। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने मृतका के पिता विरेंद्र के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
नॉन मेडिकल से कर रही थी 12वीं
कैमरी मार्ग की चंद्रलोक कॉलोनी निवासी विरेंद्र ने बताया कि बेटी कल्पना यादव नाॅन मेडिकल से 12वीं कर रही थी। बेटी की परीक्षा चल रही थी। रविवार सुबह वह अपनी फाइल लेकर फार्म भरने के लिए घर से निकली थी। उन्होंने बताया कि ईयरफोन लगाकर वह पटेल नगर के पास से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक को पार कर रही थी। अचानक कोटा की तरफ से आने वाली ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद लोको पायलट घायल हालत में कल्पना को रेलवे स्टेशन पर लेकर पहुंचा। यहां से उसे नागरिक अस्पताल में लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजकीय रेलवे पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।