{"_id":"6357a5c2ce87305cad3e39e1","slug":"girl-died-in-accident-at-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दिवाली की खरीदारी करने गए पिता-पुत्री को बस ने मारी टक्कर, लड़की की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दिवाली की खरीदारी करने गए पिता-पुत्री को बस ने मारी टक्कर, लड़की की मौत
Tue, 25 Oct 2022 02:30 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 25 Oct 2022 02:30 PM IST
सार
हिसार के रामपुरा मोहल्ला में पीजी चलाने वाले युवक और उसके चचेरे भाई पर तेजधार हथियार से हमला कर सोने की चेन छीन ली। घायल जब शिकायत करने पुलिस चौकी जाने लगे तो हमलावरों ने उनका रास्ता रोकने का प्रयास किया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के गांव बगला निवासी पिता-पुत्री सोमवार को दिवाली की खरीदारी के लिए शहर आए थे। सिरसा रोड पर भाजपा कार्यालय के पास रोडवेज बस की टक्कर से दोनों घायल हो गए। जिसमें 14 वर्षीय बेटी की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गांव बगला निवासी 42 वर्षीय शमशेर सोमवार को दिवाली की खरीदारी के लिए अपनी बेटी दीक्षा के साथ बाइक पर हिसार आया था। जब वे सिरसा रोड स्थित गुप्ता हॉस्पिटल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दीक्षा को मृत घोषित कर दिया। शमशेर के बयान पर पुलिस ने रोडवेज बस चालक की लापरवाही का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नशे की ओवरडोज से 27 वर्षीय युवक की मौत
नशे की ओवरडोज से टिब्बा दानाशेर क्षेत्र में युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार टिब्बा दानाशेर क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय राकेश कबाड़ खरीदने का काम करता था। 23अक्तूबर को राकेश का शव कुम्हार धर्मशाला के बाहर बनी दुकानों के बाहर मिला था। पहचान न होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सोमवार को मृतक की पहचान होने पर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराया। जिसमें खुलासा हुआ कि नशे की ओवरडोज के कारण मौत हुई है। जानकारी के अनुसार राकेश शादीशुदा है। उसके तीन बच्चे हैं। नशे की आदत के कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके में रहती है।
विज्ञापन
पीजी संचालक पर हमला कर सोने की चेन छीनी
हिसार के रामपुरा मोहल्ला में पीजी चलाने वाले युवक और उसके चचेरे भाई पर तेजधार हथियार से हमला कर सोने की चेन छीन ली। घायल जब शिकायत करने पुलिस चौकी जाने लगे तो हमलावरों ने उनका रास्ता रोकने का प्रयास किया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एचटीएम थाना पुलिस ने रोहित, गुड्डू और तीन अन्य पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और छीना झपटी का केस दर्ज कर जांच का आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में रामपुरा मोहल्ला निवासी विनित ने बताया कि वह पीजी चलाता है। रविवार रात को चाचा पवन के घर से विपिन के साथ गाड़ी में बैठकर एक होटल पर जा रहे थे। जब होटल के पास पहुंचे तो वहां पर पांच युवक खड़े थे। सभी के पास तेजधार हथियार थे। आरोप है कि पांचों ने हमें गाड़ी से नीचे उतारा और मारपीट करनी शुरू कर दी। हम दोनों पर तेजधार हथियार से हमला किया और मेरी सोने की चेन छीन ली। बाद में मौके से फरार हो गए। जब मैं विपिन के साथ पुलिस में शिकायत देने के लिए निकला तो रास्ते में हमलावरों ने अपनी बाइक हमारी गाड़ी के आगे अड़ा दी और जान से मारने की धमकी दी। एचटीएम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।