फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Girdawari should be done from the Tehsildar of the damage caused by the hailstorm of March 2024.

Hisar News: मार्च 2024 की ओलावृष्टि से हुए नुकसान की तहसीलदार से गिरदावरी कराई जाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Girdawari should be done from the Tehsildar of the damage caused by the hailstorm of March 2024.
बालसमंद में किसान संघर्ष समिति के सदस्य ज्ञापन सौंपते हुए
हिसार। संयुक्त किसान संघर्ष समिति बालसमंद की प्रधान सुरेंद्र आर्य की अध्यक्षता में तहसील की बैठक हुई। इसके उपरांत कमेटी ने नायब तहसीलदार बालसमंद के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रधान सुरेंद्र आर्य ने कहा कि वर्ष मार्च 2024 में ओलावृष्टि से बालसमंद तहसील के पूरे क्षेत्र में सरसों की फसल खराब हुई है। तहसीलदार द्वारा गिरदावरी करवाकर खराबे का सही आंकलन करके सरकार को भेजा जाए ताकि किसानों की भरपाई हो सके।
विज्ञापन

उपप्रधान विजय भांभू ने कहा कि तहसील सर्कल में पटवारियों की कमी को पूरा किया जाए। सचिव विरेंद्र पूनिया ने सरकार से मांग की कि खरीफ 2020 का फसली मुआवजा 2 वर्ष के बाद भी बहुत किसानों के खातों में नहीं डाला गया है। किसान नेता सत्यवीर गढ़वाल ने कहा कि वर्ष 2023 की कपास की फसल गुलाबी सुंडी से खराब हुई। सरकार ने 1500 रुपये प्रति एकड़ का प्रीमियम राशि लेकर जो बीमा किया गया, उसका क्लेम जल्द जारी किया जाए। इस दौरान संरक्षक पूर्व सरपंच जगदीश लौरा, पवन लौरा, बलराज बिजला, मोहन मिठारवाल, राजेश कड़वासरा, सज्जन चेयरमैन, प्रदीप ढाका, अनिल गोरछी, कृष्ण भाकर, रामभगत श्योराण, कपूर सिंह आर्य, राजकुमार लौरा, महाबीर ढुल आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed