फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gift given in agriculture and horticulture, youth's dreams will get wings

Hisar News: कृषि-बागवानी में दी सौगात, युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख

Tue, 18 Mar 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 18 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gift given in agriculture and horticulture, youth's dreams will get wings
हिसार। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बजट में हिसार जिले पर खूब प्यार बरसाया। कृषि और बागवानी ही नहीं, शिक्षा, चिकित्सा, विकास, रोजगार और पर्यटन क्षेत्र में बड़ी सौगात देकर सभी वर्गों को खुश कर दिया। किसानों के लिए खजूर उत्कृष्टता केंद्र और अमरूद प्रसंस्करण यूनिट स्थापित करने की घोषणा की है। हिसार में व्यापक स्तर पर अमरूद की खेती होती है। सीजन में अमरूद काफी सस्ता हो जाता है। प्रसंस्करण यूनिट स्थापित होगी तो बागवानी करने वाले किसानों को काफी लाभ होगा। हालांकि खजूर की बागवानी के लिए अभी काम किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या के समाधान के लिए बहुमंजिली पार्किंग, रिंग रोड के अलावा पर्यटन क्षेत्र में बड़ी घोषणाएं की। अग्रोहा में पुरातात्विक स्थल पर संग्रहालय बनेगा और राखीगढ़ी को विश्वस्तरीय पुरातात्विक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। युवाओं के सपनों को उड़ान देने के लिए सेना भर्ती तैयारी संस्थान खोलना सरकार का बड़ा कदम है। नागरिक अस्पताल में 100 बेड बढ़ाकर 300 करने, एमआरआई और 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक खोलने से जिले भर के मरीजों को फायदा मिलेगा। बीज परीक्षण केंद्र लैब, मॉडल संस्कृति स्कूल में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस व जीजेयू- एचएयू में नए खेल उत्कृष्टता केंद्र बनाने का प्रावधान भी बजट में किया हैे।
विज्ञापन



पूरा होगा बहुमंजिली पार्किंग का सपना
बजट में कई जिलों में बहुमंजिली पार्किंग बनाने की घोषणा की गई है, जिसमें हिसार भी शामिल है। मल्टी लेवल पार्किंग के दो प्रोजेक्ट तैयार है। पहला सिटी थाने के सामने, जिसे पीपीपी मोड पर बनाया जाएगा। वहीं दूसरी राजगुरु मार्केट में पंजाबी धर्मशाला के सामने मैकेनाइज्ड पार्किंग प्रोजेक्ट प्रस्तावित है। इन्हें मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के माध्यम से सिरे चढ़ाने की योजना है। बजट में घोषणा के बाद उम्मीद है कि ये दोनों प्रोजेक्ट जल्द सिरे चढ़ेंगे और शहर के बाजारों को जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



रिंग रोड का किया जाएगा निर्माण
बजट में रिंग रोड प्रोजेक्ट भी शामिल किया गया है। यह भी कहा गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इस रोड का निर्माण करेगा, जो जल्द ही शुरू किया जाएगा। यह रिंग रोड एनएच 52 को एनएच 9 से मिलाएगा। इसका निर्माण होने से शहर में भारी वाहन प्रवेश नहीं करेंगे और जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

अग्रोहा पुरातात्विक स्थल पर बनेगा संग्रहालय

अग्रोहा में पुरातात्विक स्थल की खोदाई का कार्य चल रहा है। अग्रोहा विकास परियोजना के अगले चरण में यहां संग्रहालय, इंटरप्रिटेशन सेंटर की स्थापना, लाइट एंड साउंड शो का आयोजन और तारा मंडल का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा यहां फार्म स्टे और होम स्टे परियोजनाओं की संख्या को 100 तक बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही राखीगढ़ी को विश्वस्तरीय पुरातात्विक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा और यहां वार्षिक स्तर पर राखीगढ़ी मेले का आयोजन किया जाएगा।

खेदड़ थर्मल प्लांट में 800 मेगावाट की यूनिट
प्रदेश सरकार ने बजट में खेदड़ थर्मल पावर प्लांट में 800 मेगावाट की अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल यूनिट बनाने की घोषणा की है। राज्य सरकार ने इस बारे में केंद्र सरकार ने अनुरोध किया है। इस यूनिट के बनने के बाद हिसार में बिजली उत्पाद क्षमता 1,200 मेगावाट से बढ़कर 2,000 मेगावाट हो जाएगी। खेदड़ थर्मल पावर प्लांट में नई यूनिट लगाने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है। नई यूनिट लगने से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

सेना भर्ती के लिए सशस्त्र बल तैयारी संस्थान
युवाओं को सेना में भर्ती कराने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से हिसार में सेना भर्ती तैयारी संस्थान खोला जाएगा। इसमें युवाओं को फिजिकल ट्रेनिंग के साथ कोचिंग भी कराई जाएगी। हिसार आर्मी कैंट में समय-समय पर भर्ती होती रहती है, जिसके लिए युवा निजी एकेडमी में तैयारी करते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। सरकारी संस्थान खुलने के बाद युवाओं को बड़ा फायदा होगा। इस संस्थान को सशस्त्र बल तैयारी संस्थान नाम दिया गया है। इसमें प्रतिवर्ष 1,000 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

निशुल्क होंगे पशुओं के एक्सरे व अल्ट्रासाउंड
हिसार में स्थित लुवास में पशुओं का आधुनिक सुविधाओं के साथ उपचार किया जाता है। पशुओं के एक्सरे व अल्ट्रासाउंड भी किए जाते हैं, जिसके लिए पशुपालकों को अच्छी-खासी कीमत भी चुकानी पड़ती है। दूरदराज से पशुओं को यहां लाने वाले पशु पालकों को उपचार के खर्च के साथ वाहन का किराया भी चुकाना पड़ता है। बजट में अल्ट्रासाउंड व एक्सरे निशुल्क किए जाने का प्रावधान करने से काफी राहत मिलेगी।


शुक्राणु छंटाई लैब बनेगी
हिसार में गाय से बछड़ी ही पैदा हो इसके लिए विशेष प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर लैब प्रस्तावित की गई है। राष्ट्रीय पशुधन विकास बोर्ड की ओर से यह लैब तैयार की जाएगी। अभी तक बछड़ी ही पैदा हो इसका सीमन लेने के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता है। अब देश में ही यह सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए शुक्राणु छंटाई लैब बनाई जाएगी।

वर्ष 2024 के बजट के यह वादे अधूरे
- बाॅटनिकल गार्डन बनाया जाएगा
- 100 बेड का ईएसआईसी का अस्पतालाए बनेगा
- गांव सिसाय में आईटीआई स्थापित होगा
- जीजेयू में नागरिक उड्डयन कॉलेज बनेगा
- स्पीड क्लाइंबिंग खेल सुविधा मिलेगी
- 24,000 क्यूसेक क्षमता की नई पाइपलाइन बिछेगी
- यमुना के पानी को पाइपलाइन के जरिए हिसार तक पहुंचाया जाएगा।
- हिसार महानगर विकास प्राधिकरण को 100 करोड़ रुपये देने का एलान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed