फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Get your second dose in two days, otherwise you will not get admission in government offices, hotels, temples, gyms

मार्केट ,होटल ,मंदिर ,जिम में भी दूसरी डोज न लगवाने वालों को रोकें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Get your second dose in two days, otherwise you will not get admission in government offices, hotels, temples, gyms
हिसार। एक जनवरी से सार्वजनिक स्थानों पर कोरोनारोधी वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने पर ही प्रवेश मिलेगा। बिना टीकाकरण वाले लोगों को सरकारी कार्यालयों, मार्केट, होटल, मंदिर, जिम में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कही। सभी पात्र व्यक्ति 31 दिसंबर से पहले अपना दूसरा टीका लगवाना सुनिश्चित करें। एडीसी बुधवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में कोविड वैक्सीनेशन को लेकर विभिन्न एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐसे व्यक्ति जिन्होंने वैक्सीन की प्रथम डोज ले ली है और दूसरी डोज लंबित हैं। वे अपनी निर्धारित समय पर दूसरी डोज लेना सुनिश्चित करें। को-वॉक्सिन की प्रथम डोज लेने के 28 दिन बाद दूसरी डोज ली जा सकती है। इसी प्रकार कोविशील्ड की प्रथम डोज लेने के 84 दिन बाद दूसरी डोज लगाई जा रही है। उन्होंने बैठक में उपस्थित मार्केट एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन, मंदिर एसोसिएशन तथा जिम एसोसिएशन के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऐसे व्यक्तियों को जिन्होंने वैक्सीनेशन की डोज नहीं ली हैं, उनको प्रवेश न करने दें। बैठक में हिसार के एसडीएम जगदीप सिंह, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कुस्तुब इरुकुला, उप-पुलिस अधीक्षक विनोद शंकर, अशोक कुमार व स्वास्थ्य विभाग से डॉ अनिल पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिसंबर में बिना मास्क वालों के काटे 2890 चालान
हिसार। डीआईजी बलवान सिंह राणा ने बताया कि बगैर मास्क पाए जाने वाले व्यक्तियों के चालान किए जा रहे हैं। दिसंबर में 2890 व्यक्तियों के चालान किए गए हैं। बगैर मास्क पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति का 500 रुपये का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग 2000 से 2400 की
उधर, स्कूली छात्रा के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग ने रोजाना 2000 सैंपलिंग का लक्ष्य तय किया था। अब विभाग की टीम रोजाना 2400 से ज्यादा सैंपल ले रही हैं। जिले के सभी अस्पतालों, पीएचसी, सीएचसी में जरूरत के हिसाब से सुविधा उपलब्ध करा रहा है।
एचसी सेंटरों में होम आइसोलेशन किट व दवाइयां उपलब्ध करवा दी है। जहां कोरोना संक्रमित मिलेगा उसे संबंधित सीएचसी-पीएचसी या अस्पताल में ही सुविधाएं दी जाएंगी। मंगलवार को अनीपुरा में स्कूल छात्रा के संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद विभाग की टीम ने पूरे स्कूल की सैंपलिंग की है। स्कूल के दसवीं कक्षा के कमरे को बुधवार को बंद रखा गया। कक्ष को सैनिटाइज कराया गया है। विदेश से आने वालों पर भी स्वास्थ्य विभाग निगरानी रख रहा है।

बढ़ाई सैंपलिंग
27 दिसंबर 2200
28 दिसंबर 2400
29 दिसंबर 2200
सैंपलिंग सुविधा बढ़ाने के लिए टीमें बढ़ा दी हैं। जहां सैंपल लिए जाएंगे उस एरिया को सैनिटाइज किया जाएगा। सीएचसी में भी सभी जरूरी सुविधा उपलब्ध करवा दी है। इससे संक्रमित मरीज को उसी के क्षेत्र में इलाज मिल सके।
- डॉ. सुभाष खतरेजा, जिला सर्विलांस अधिकारी एवं आईडीएसपी इंचार्ज
टीकाकरण में अब बढ़ोतरी हो रही है। बीते 8 दिनों से वैक्सीनेशन के लिए लोग काफी आगे आ रहे है। मंगलवार को 36182 और बुधवार को 33377 टीकाकरण हुआ ।
डॉ. तरुण, डिप्टी सिविल सर्जन, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed