फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Get well groom, hindi news, hisar

दूल्हे की हालत में और हुआ सुधार, पहचाने परिजन

Mon, 02 May 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 02 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Get well groom, hindi news, hisar
दूल्हे की हालत में और हुआ सुधार - फोटो : bureau

महाबीर कॉलोनी निवासी अमन उर्फ कर्मजीत की हालत में और सुधार हुआ है। एक निजी अस्पताल के आईसीयू में चिकित्सकों ने सोमवार को बेड के सामने खड़े दो युवकों के बारे में पूछा तो उसने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि डॉक्टर साहब! यह मेरा छोटा भाई यश है और दूसरे मेरे बहनोई मुकेश जी हैं। सैनी परिवार का इससे हौसला बढ़ा है।

विज्ञापन



  चिकित्सकों ने सोमवार को आईसीयू में अमन के छोटे भाई यश और बहनोई मुकेश सैनी को बुलाया। इसके बाद अमन ने फौरन दोनों को पहचानते हुए उनके नाम बता दिए। इससे लगा कि अमन दिमागी तौर पर ठीक है, हां उसे सामान्य होने में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन


महाबीर कॉलोनी के महेंद्र सैनी ने बताया कि उनके बेटे अमन की याददाश्त ठीक है और चिकित्सकों ने भरोसा दिलाया है कि वह उसे जल्द ठीक कर देंगे। महाबीर कॉलोनी निवासी दुल्हन ममता अमन को देखना चाहती है, लेकिन चिकित्सकों के परामर्श पर उसे फिलहाल मिलने से टाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनद रहे कि अमन और ममता की शादी शुक्रवार रात सैनियान मोहल्ले में सैनी हाई स्कूल में होने जा रही थी। डीजे बज रहा था और अमन दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ वहां पहुंचा था। रिबन काटने की रस्म निभाई जाने वाली थी, तभी अचानक चली गोली अमन के सिर में जा घुसी थी।


इस हादसे के बाद पंडाल में सन्नाटा पसर गया था और अमन को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या प्रयास का केस दर्ज किया था। सोशल मीडिया पर वारदात का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने गोली चलाने वाले की पहचान अमन के महाबीर कॉलोनी निवासी एक दोस्त के रूप में की है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed