{"_id":"61c9fe7c4e167c653339d3cb","slug":"get-the-anti-coronavirus-vaccine-before-january-1-otherwise-you-will-have-to-face-restrictions-hisar-news-hsr6205461199","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जनवरी से पहले लगवा लें कोरोनारोधी टीका, नहीं तो पाबंदियों का करना पड़ेगा सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जनवरी से पहले लगवा लें कोरोनारोधी टीका, नहीं तो पाबंदियों का करना पड़ेगा सामना
विज्ञापन
हांसी। सरकार और जिला प्रशासन कोविड-19 के नए वैरिएंट को लेकर सतर्क हो गया है। संक्रमण से बचाव के लिए सभी को कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाना जरूरी है। सरकार के आदेश पर नए साल से 15 वर्ष से अधिक आयु के किशोरों को भी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह अहलावत ने कहा कि एक जनवरी से पहले लोग कोरोनारोधी वैक्सीन लगवा लें, नहीं तो उन्हें सरकारी कार्यालयों समेत सार्वजनिक स्थलों पर पाबंदी का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार द्वारा जारी हिदायतों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए गांव में मुनादी करवाएं। जिन्होंने पहली डोज लगवा ली और दूसरा का समय बाकी है उन्हें छूट दी जाएगी। कोरोना से बचाव के लिए हमेशा मास्क का प्रयोग करें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।
वैक्सीनेशन प्रतिशत बढ़ाने के लिए गांवों का करेंगे दौरा
एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह अहलावत ने बताया कि वैक्सीनेशन प्रतिशत बढ़ाने के लिए 28 दिसंबर से उपमंडल के गांवों का दौरा किया जाएगा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार जयवीर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता अहलावत, कांता देवी, चिकित्सा अधिकारी डॉ रणजीत सिंह, डॉ मीनू, नगर परिषद के जेई राहुल मौजूद रहे।