फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Get compensation for farmers by draining water from fields

Hisar News: खेतों से पानी निकासी करा किसानों को दिलाएं मुआवजा

Tue, 26 Aug 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 26 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Get compensation for farmers by draining water from fields
बालसमंद क्षेत्र के खेतों में भरा पानी।
हिसार। जिले में दो दिन से बारिश हो रही है। इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान हो रहे हैं। इससे चिंतित पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के सदस्यों ने सरकार से खेतों से पानी निकासी और ब्याज माफी करा किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के राज्य समिति सदस्य और हिसार ब्लॉक दो के सचिव अनिल गोरछी ने बताया कि बालसमंद तहसील क्षेत्र के 19 गांवों में खेत जलमग्न हैं। गोरछी, गावड़, बासड़ा, सरसाना, रावलवास कलां, किरतान, बालसमंद, सुंडावास, खारिया, डोभी, सीसवाला, बांडाहेडी, बुड़ाक, तेलन कुतियावाली आदि गावों में जलभराव के कारण मूंग, बाजरा और नरमा की फसल गलने लगी है।
विज्ञापन

बान, बिजाई से लेकर स्प्रे तक में किसानों के सारे खर्चे हो चुके हैं। मूंग और बाजरे की फसल आने लगी थी। किसान सोच रहे थे कि अब फसल निकाल कर आढ़ती और बैंक का कर्ज चुकाएंगे लेकिन किसान की आस पर बारिश ने पानी फेर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरछी ने कहा किसान क्रेडिट कार्ड से प्रीमियम राशि काटने के बावजूद किसानों को बीमा पॉलिसी नहीं दी गई है। खराबा दर्ज करवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 14447 पर कॉल करने पर बीमा पॉलिसी नंबर मांगा जा रहा है जबकि यह नंबर 15 सितंबर के बाद आएगा। तब तक किसान अपने खेतों में सरसों की बिजाई शुरू कर देगा।

हिसार द्वितीय ब्लॉक प्रधान चरणपाल ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के ऋण का ब्याज माफ करे। प्रभावित खेतों में विभागीय अधिकारियों का दौरा करवाएं। क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलकर किसानों को 50,000 मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed