फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gave mobile phone to the accused in Barwala lockup, recovered from the genitals during checking while going to jail

बरवाला हवालात में बंद आरोपी को मोबाइल फोन दिया जेल जाते समय चेकिंग के दौरान गुप्तांग से बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Gave mobile phone to the accused in Barwala lockup, recovered from the genitals during checking while going to jail
हिसार। छीना झपटी के मामले में बरवाला थाने में बंद आरोपी सनियाना निवासी जितेंद्र उर्फ काकू को चाय वाला एक मोबाइल फोन देकर चला गया। रिमांड के बाद जब पुलिस आरोपी और उसके साथी को लेकर केंद्रीय कारागार एक में लेकर आए तो जांच के दौरान आरोपी काकू के गुप्तांग से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इस संबंध में सिविल लाइन थाना ने जितेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। वहीं हवालात के अंदर आरोपी को मोबाइल फोन दे जाने पर पुलिस सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े किए हैं।
विज्ञापन

दो दिन के रिमांड पर था
एएसआई राममेहर सिंह ने बताया कि बरवाला में दर्ज छीना झपटी के मामले में फतेहाबाद के सनियाना गांव निवासी जितेंद्र और दीपक को दो दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के बाद रविवार को अदालत में पेश कर केंद्रीय कारागार एक में आरोपियों को छोड़ने जा रहे थे। जब जेल के मुख्य गेट के पास पहुंचे तो दोनों आरोपियों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी जितेंद्र के गुप्तांग से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह छीना झपटी के एक मामले में जेल में बंद था।
विज्ञापन

जमानत दिला दूंगा
जेल के अंदर बरवाला का रहने वाला अक्षय मिला। उसने कहा कि मेरे लिए एक काम करेगा। तुम्हें जेल से बाहर लेकर जाएंगे। बाहर तुम्हें एक व्यक्ति मोबाइल फोन देगा वह फोन मुझे जेल के अंदर लाकर देना है। अगर, मेरा यह काम कर दिया तो मैं जमानत दिलवा दूंगा। मैंने इस काम के लिए हां भरी दी। बरवाला पुलिस छीना झपटी मामले में दो दिन के रिमांड पर लेकर गई। मुझे और मेरे साथी दीपक को बरवाला की हवालात में बंद कर दिया। इस दौरान थाने के बाहर चाय की दुकान करने वाला बंटी हवालात के बाहर आया और बोला की काकू कौन है। मैंने कहा कि मैं हूं। उसने कहा कि अक्षय ने जो काम कहा है उसके लिए तैयार है। मैंने कहा कि मैं तैयार हूं तो उसने मुझे एक मोबाइल फोन दिया। जो मैंने ले लिया। उसके बाद हमें अदालत में पेश कर जेल ले जाने लगे। जेल के बाहर चेकिंग के दौरान पुलिस को मोबाइल फोन मिला। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी जितेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed