फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gas cylinder explodes in village Salemgarh, 5 burnt

Hisar News: गांव सलेमगढ़ में गैस सिलिंडर फटा, 5 झुलसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder explodes in village Salemgarh, 5 burnt
हिसार के गांव सलेमगढ़ में सिलिंडर फटने के बाद निकला आग का गोला
हिसार। आदमपुर खंड के गांव सलेमगढ़ के घर में सोमवार शाम करीब 5 बजे चाय बनाते समय 5 किलोग्राम वाला छोटा गैस सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। इस दाैरान दो महिलाओं समेत 5 लोग झुलस गए। झुलसे हुए लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग की घटना के बाद सूचना पर माैके पर पहुंची दमकल की गाड़ी से आग को बुझाया गया। आग लगने का कारण गैस लीक होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सलेमगढ़ गांव के कुलदीप का परिवार घर पर था। शाम करीब 5 बजे मीरा ने चाय बनाने के लिए रसाेई में गैस चूल्हा जलाने का प्रयास किया तो अचानक आग भड़क गई। इसके बाद सिलिंडर में जोरदार धमाका हुआ।परिवार के दो सदस्य तेजी से भागकर घर से बाहर निकले। दोनों बुरी तरह से झुलसे हुए थे। अमित ने बताया कि वह मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। सोमवार को वह अपनी बुआ सिलोचना के घर आया था। कुलदीप के घर सिलिंडर फटने की आवाज सुनकर उसकी बुआ सिलोचना, दीपचंद सोनी, दिनेश गए तो वे भी झुलस गए। झुलसे सभी लोगों को हिसार के सोनी बर्न अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुलदीप व मीरा की हालत अधिक गंभीर होने के चलते दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रात करीब 11 बजे हिसार के सत्य नगर में छोटा सिलिंडर फट गया था। इस हादसे में 3 वर्षीय बच्चे की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। प्रवासी मजदूरों के कमरे के साथ वाले कमरे में भी आग से सारा सामान जल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed