फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gangster Indra Gurjar gets two weeks parole from High Court for nephew's marriage

गैंगस्टर इंद्र गुर्जर को भांजे की शादी के लिए हाईकोर्ट से मिली दो सप्ताह की पैरोल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Gangster Indra Gurjar gets two weeks parole from High Court for nephew's marriage
हिसार। गैंगस्टर इंद्र गुर्जर को वीरवार को हाईकोर्ट से दो सप्ताह की पैरोल मिली है। मामले में जेल अधीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि इंद्र गुर्जर के भांजे की शादी है। इसी कारण उसे पैरोल मिली है। उसे जेल से दोपहर करीब डेढ़ बजे पैरोल पर भेजा गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इंद्र गुर्जर पर लूट, डकैती, अपहरण व फिरौती मांगने के करीब 13 मामले दर्ज हैं। ये मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। इंद्र गुर्जर का गैंग काफी बड़ा है। ऐसे में उसे पैरोल मिलने की सूचना मिलते ही वीरवार सुबह भारी संख्या में युवक गाड़ियों में सवार होकर सेंट्रल जेल के बाहर पहुंच गए। दोपहर को इंद्र गुर्जर के बाहर आते ही उसका स्वागत करने लगे। उसे गाड़ी में बिठाकर युवक अपने साथ ले गए। हैरानी की बात तो ये है कि उस दौरान पुलिस प्रशासन ने युवकों की भीड़ को देखकर उन्हें वहां से हटाने का भी प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed