फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   gangrape in sirsa

फेसबुक पर दोस्ती का बुरा अंजाम, युवती से गैंगरेप

Tue, 24 Dec 2013 08:24 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
सिरसा/ब्यूरो Updated Tue, 24 Dec 2013 08:24 PM IST
विज्ञापन
gangrape in sirsa
फेसबुक पर दोस्ती बढ़ाकर एक युवती के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुराचार किया और उसे सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पंजाब निवासी युवती की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों का पता तलाश रही है।
विज्ञापन



पंजाब की युवती ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी विनोद कुमार नामक युवक के साथ फेसबुक पर दोस्ती हो गई। बाद में दोनों की फोन पर बातें होने लगी। युवती के  अनुसार विनोद ने उससे सिरसा में मिलने की इच्छा जताई, जिस पर उसने कहा कि वह 22 दिसंबर को सिरसा में आयोजित एक धार्मिक समारोह में हिस्सा लेने आ रही है।
विज्ञापन



रविवार को वह सिरसा पहुंची और विनोद को फोन किया। विनोद मौके पर पहुंचा और उसे पीने के लिए जूस दिया। जूस पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद विनोद उसे किसी गांव में ले गया, जहां पर विनोद और उसके एक साथी ने उससे दुराचार किया। इसके बाद विनोद उसे रविवार रात करीब नौ बजे बेगू रोड पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




युवती ने बताया कि जब उसे थोड़ा होश आया तो उसने एक गांव में रहने वाले अपने रिश्तेदार को फोन किया। बाद में उसके रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ गांव ले गए। युवती ने बताया कि सोमवार को उसे पूरी तरह होश आया तो उसने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस में दी।



इस मामले में पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत पर विनोद और एक अन्य युवक के खिलाफ सामूहिक दुराचार का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सबसे पहले इस बात का पता लगा रही है कि विनोद रहने वाला कहां का है। साथ ही मामले में साइबर सैल की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed