फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ganesh death case Hisar police ready to conduct lie detector test Rahul Gandhi wrote on social media X

गणेश की मौत का मामला: हिसार पुलिस लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने को तैयार, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया X पर लिखा...

Fri, 18 Jul 2025 09:54 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 18 Jul 2025 09:54 AM IST
सार

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक केके राव ने कहा कि गणेश के साथी आकाश ने भी यह बयान दिए थे कि वे छत से कूदे थे। इन बयानों पर मृतक के पिता के भी हस्ताक्षर है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन
Ganesh death case Hisar police ready to conduct lie detector test Rahul Gandhi wrote on social media X
गणेश की मौत के मामले में एडीजीपी का बयान - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार के बारह क्वार्टर क्षेत्र निवासी गणेश की मौत मामले में पिछले 10 दिन से चल रहा विवाद वीरवार को भी नहीं थमा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक केके राव ने पूरे प्रकरण पर सफाई दी कि गणेश पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज था। वह तीन महीने जेल में भी रहकर आया था। उसकी मौत छत से कूदने से हुई है। इस मामले में पुलिस लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने को भी तैयार है। अब तक की जांच में किसी भी पुलिसकर्मी की कोई गलती सामने नहीं आई है। उधर, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट डालकर कहा कि व पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

विज्ञापन


प्रेसवार्ता में केके राव ने कहा कि गणेश के साथी आकाश ने भी यह बयान दिए थे कि वे छत से कूदे थे। इन बयानों पर मृतक के पिता के भी हस्ताक्षर है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। 7 जुलाई की रात हिस्ट्रीशीटर शिवा की जन्मदिन की पार्टी में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। इस पार्टी में 5 से 7 अपराधी व हिस्ट्रीशीटर शामिल थे। इनमें से दो पर 15-15 केस दर्ज हैं। पुलिसकर्मी डीजे बंद कराने गए तो उनके साथ बदतमीजी की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने सामान जब्त कर जीप में रखना चाहा तो उन पर पथराव कर दिया। उनके मोबाइल छीन लिए। बरछे, गंडासे जैसे धारदार हथियारों से हमला किया गया। घायल आकाश व उसके पिता ने बयान दिया कि छत से कूदने से चोटें आईं। इसकी आडियो- वीडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस के पास है। एसआईटी की जांच अब तक पुलिस का कोई दोष नहीं पाया गया है। परिजनों ने तय समयावधि में शव का अंतिम संस्कार नहीं कराया तो फिर पुलिस कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी के दौर में दलित और गरीब होना अपराध: राहुल
लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस मामले को एक्स पर उठाया और भाजपा-आरएसएस की तीखी आलोचना की। राहुल ने कहा, जब सत्ता मनुवादी सोच की गोद में बैठती है, तो दलितों की जान की कोई कीमत नहीं बचती। उन्होंने लिखा दलित युवक गणेश की हत्या और उसके परिवार के साथ बर्बरता सिर्फ एक अपराध नहीं है।

यह भाजपा-आरएसएस की मनुवादी सिस्टम का वो घिनौना चेहरा है, जो आज देश में बहुजनों के जीवन को सस्ता समझता है, जो उन्हें समानता और सम्मान का हकदार नहीं मानता। राहुल ने कहा, जब पीड़ित परिवार न्याय मांगने गया, तो उन्हीं को प्रताड़ित किया गया। मोदी सरकार ने सांविधानिक संस्थाओं को कमजोर करके पुलिस और प्रशासन को ऐसे अपराधों का हथियार व अपराधियों की ढाल बना दिया है। मैं पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ा हूं। यह सिर्फ एक परिवार की लड़ाई नहीं ,सामाजिक न्याय व भारत की आत्मा की लड़ाई है।


पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी ने कहा-सीबीआई जांच हो
धरने पर पहुंचे पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह ने कहा कि परिवार को न्याय मिलना चाहिए और इस मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना जताई। चन्नी ने मृतक गणेश की रिश्ते में बहन से भी मुलाकात की, जो चोटिल होने के कारण अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed