फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gajalakshmi Yoga will be formed from today, prosperity will shower on five zodiac signs including Cancer, doors of progress will open.

Hisar News: आज से बनेगा गजलक्ष्मी योग, कर्क सहित पांच राशियों पर बरसेगी समृद्धि, तरक्की के खुलेंगे द्वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Gajalakshmi Yoga will be formed from today, prosperity will shower on five zodiac signs including Cancer, doors of progress will open.
हिसार। जून माह में ग्रहों की चाल एक बार फिर महत्वपूर्ण परिवर्तन लेकर आ रही है। सोमवार को सुख-सुविधा, वैभव और भौतिक सुखों के कारक शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में पहले से ही देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। ऐसे में इन दोनों शुभ ग्रहों की युति से गजलक्ष्मी योग का निर्माण होगा जिसे ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। यह योग 8 जून से 4 जुलाई तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

पंडित श्याम के अनुसार गजलक्ष्मी योग धन, वैभव, प्रतिष्ठा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। जब गुरु और शुक्र एक साथ शुभ स्थिति में आते हैं तो व्यक्ति के जीवन में आर्थिक उन्नति, सामाजिक सम्मान और सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बनते हैं। इस अवधि में कई राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

इस योग का सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव कर्क राशि पर देखने को मिल सकता है। लग्न भाव में बनने वाला यह योग आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ-साथ भाग्य का सहयोग दिला सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय संपत्ति, घर और वाहन से जुड़े मामलों में लाभकारी रह सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में भी नई संभावनाएं बन सकती हैं।
मिथुन राशि के लिए यह योग आय में वृद्धि के संकेत दे रहा है। नए स्रोतों से धन लाभ की संभावना बन रही है। व्यापार और नौकरी में प्रगति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि के जातकों को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा।
मकर राशि के लिए यह योग दांपत्य जीवन और साझेदारी के क्षेत्र में शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है। व्यापारिक साझेदारी मजबूत होगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के नए अवसर भी सामने आ सकते हैं।

पंडित श्याम का कहना है कि किसी भी योग का प्रभाव व्यक्ति की जन्म कुंडली और ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करता है। फिर भी गजलक्ष्मी योग को समृद्धि, उन्नति और सौभाग्य प्रदान करने वाला योग माना जाता है। ऐसे में जून और जुलाई के शुरुआती सप्ताह कई लोगों के लिए नई उम्मीदें और सफलता के अवसर लेकर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed