{"_id":"4c8d8a0fbf2ef6c447e56b0bf37bd5d6","slug":"full-of-money-taken-uproot-atm-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों से भरा एटीएम ही उखाड़ ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपयों से भरा एटीएम ही उखाड़ ले गए चोर
hisar
Updated Thu, 15 May 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर में चोरी, लूट, स्नेचिंग और फिरौती की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस जहां रात में गश्त बढ़ाने के दावे कर रही है, वहीं मंगलवार रात को उसकी सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई।
चोर मुख्य रोड के साथ जिंदल चौक पर लगे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का कैश समेत एटीएम ही उखाड़कर ले गए। वारदात के बारे में सुबह नौ बजे पुलिस को पता चला। जब आसपास के दुकानदारों ने आकर एटीएम को वहां नहीं पाया। इसके बाद उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी। एटीएम में 6 लाख 92 हजार रुपये नकदी थी।
विज्ञापन
चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले अपनी पहचान छुपाने के लिए वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे पर ब्लैक स्प्रे कर दिया।
इसके बाद किसी लोहे की रॉड की मदद से एटीएम ही उखाड़कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही सुबह डीएसपी राजेश लोहान और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने मौके से जरूरी सबूत भी एकत्रित किए।
विज्ञापन
जिंदल चौक स्थित अंग्रेजी शराब ठेके के नजदीक लगी एटीएम की चोरी करने वाले एक या दो व्यक्ति नहीं बल्कि ग्रुप में थे। पुलिस का मानना है कि एटीएम उखाड़कर रखना एक व्यक्ति के बस की बात नहीं।
हो सकता है दो या इससे अधिक व्यक्ति हों। इनमें से एक ने निगरानी की होगी और बाकी ग्रुप के सदस्यों ने लोहे की रॉड से एटीएम उखाड़ा और किसी चार पहिया वाहन में डालकर ले गए होंगे।
पुलिस का मानना है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले रैकी की होगी क्योंकि जिंदल चौक पर जहां एटीएम लगा है, उसके एक तरफ अंग्रेजी और देशी शराब के ठेके हैं, दूसरी तरफ अहाता बना है, जिसमें देर रात तक लोग बैठकर शराब पीते हैं।
अहाता चलाने वाले भी अकसर 12 बजे के करीब घर जाते हैं। मंगलवार को ऐसा कुछ नहीं था। शराब पीने वाले नहीं थे। चोरों ने इसी दिन को पहले रैकी कर चुना। चहल-पहल कम थी। उन्होंने आसानी से वारदात को अंजाम दे दिया।
चोर जैसे ही एटीएम में घुसे तो उन्होंने एक कैमरे पर ब्लैक स्प्रे कर दिया। इसके बाद लाइट स्विच ऑफ कर दी और एटीएम को उखाड़कर ले गए।
दूसरा कैमरा एटीएम में लगा था। दोनों की रिकॉर्डिंग मशीन के अंदर ही थी। चोर एटीएम के साथ रिकॉर्डिंग और कैमरा भी साथ ले गए।
सिविल लाइन थाना इंस्पेक्टर देवेंद्र नैन ने कहा कि वे खुद रात दो बजे तक ड्यूटी पर थे। इसके बाद पुलिस कर्मचारी बलवंत की ड्यूटी थी। उन्होंने कहा कि रात दो बजे तक चोरी नहीं हुई थी। पुलिस जिप्सी आगे-पीछे गश्त पर निकली होगी, पीछे से चोर एटीएम चोरी कर ले गए।
डीएसपी राजेश लोहान ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए थे कि गश्त करने वाले पुलिस कर्मचारी सतर्क रहेंगे। अगर किसी एरिया में कोई वारदात होती है तो उस एरिया में गश्त करने वाले संबंधित पुलिस कर्मचारी अथवा टीम पर कार्रवाई होगी।
बैंक अधिकारी सीके शर्मा और सुरेश गुप्ता ने कहा कि बैंक एटीएम की मेंटेनेंस, रुपये डालने और सिक्योरिटी की जिम्मेदारी एजीएस ट्रांजेक्ट कंपनी की है।
उन्होंने कहा कि वहां पिछले काफी समय से गार्ड नहीं था। जिस कंपनी को मेंटेनेंस का ठेका दिया है, भरपाई भी उसी कंपनी से करवाई जाएगी।
एजीएस ट्रांजेक्ट कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव अब्दुल ने कहा कि सिक्योरिटी रखना हमारा नहीं बैंक का काम है। अगर गार्ड रात में ड्यूटी पर नहीं था तो यह बैंक की जिम्मेदारी बनती है।