{"_id":"606f57f58ebc3e8d1c768807","slug":"froud-hisar-news-rtk60357645","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला के सीएमओ की सास के घर को हड़पने के लिए बनवाया झूठा एग्रीमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला के सीएमओ की सास के घर को हड़पने के लिए बनवाया झूठा एग्रीमेंट
विज्ञापन
अंबाला के सीएमओ डॉ. कुलदीप की सास के मकान को हिसार के ऋषि नगर निवासी प्रदीप ने हड़पने के लिए झूठा एग्रीमेंट बनवा लिया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर उन्होंने इसकी शिकायत पीएम, सीएम सहित कई अधिकारियों को दी। उसके बाद डीआईजी के आदेश पर हिसार के अर्बन एस्टेट थाने में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
अर्बन एस्टेट थाने में दी शिकायत में हिसार के ऋषि नगर निवासी अंबाला के सीएमओ की पत्नी रेनू सिंह ने ऋषि नगर निवासी प्रदीप पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मामले में संबंधित थाना पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट रेनू ने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री, हरियाणा के मुख्यमंत्री, नेशनल कमिशन फॉर वुमन नई दिल्ली, हरियाणा के डीजीपी, हिसार एसपी और संबंधित थाने के एसएचओ को दी। शिकायत में रेनू सिंह ने बताया कि उसकी माता बुजुर्ग हैं। पीड़िता रेनू ने शिकायत में बताया कि वह प्रति शुक्रवार को अपनी माता की देखभाल के लिए हिसार आती हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके मकान के सामने रहने वाला प्रदीप उसकी माता की देखभाल करता था। बाद में उसे पता चला कि वह उनके मकान का झूठा एग्रीमेंट बनाकर बेचने की तैयारी में है। पीड़िता ने बताया कि जब आरोपी को ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने बताया कि उसे पता चला कि आरोपी ने कोविड-19 के दौरान आरोपी ने उसकी माता के घर से फर्नीचर, ज्वेलरी और कुछ नकदी भी ले जा चुका था। रेनू सिंह ने बताया कि जब उसे इस बारे में पता चला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि संबंधित थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में असफल साबित हुई। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी प्रदीप काफी चतुर है और उसे व उसकी माता को धमकियां दे रहा है।
विज्ञापन
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी उनकी प्रॉपर्टी को हथियाने के लिए असामाजिक तत्वों का सहारा ले रहा है। जिस कारण उनकी जिंदगी खतरे में है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी माता के मकान के बाहर लगी उसके पिता के नाम की प्लेट को भी उखाड़ दिया और रंग रोगन भी करवा दिया। मामले के संबंध में डीआईजी के आदेश पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-एएसआई जगदीश चंद्र, जांचकर्ता, अर्बन एस्टेट चौकी, हिसार।