फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   From cold to heat in April, temperature jumped 17 degrees in 16 days

Hisar News: अप्रैल में ठंड से तपिश तक, 16 दिन में 17 डिग्री उछला तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
From cold to heat in April, temperature jumped 17 degrees in 16 days
हिसार। अप्रैल में मौसम ने तेज पलटी मारी है। महीने की शुरुआत में ठंड का अहसास देने वाला मौसम अब भीषण गर्मी में बदल गया है। जिले में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है और पिछले 16 दिनों में दिन का तापमान 17 डिग्री तक बढ़ गया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 7 अप्रैल को अधिकतम तापमान महज 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो 23 अप्रैल तक बढ़कर 42.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले पांच दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और औसतन प्रतिदिन एक डिग्री से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। 23 अप्रैल इस महीने का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा।
विज्ञापन

महीने के पहले सप्ताह में बारिश, ओलावृष्टि और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया था। दिन का तापमान सामान्य से 6-7 डिग्री कम और रात का तापमान भी करीब 6 डिग्री तक गिर गया था जिससे लोगों को अप्रैल में भी ठंड का सामना करना पड़ा। पिछले साल की तुलना में 7 अप्रैल को इस बार दिन का तापमान करीब 12 डिग्री और रात का तापमान 6 डिग्री कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
अप्रैल क्यों रहा था ठंडा
बंगाल की खाड़ी, अरब सागर से प्रचुर मात्रा में नमी वाली हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आई। प्रदेश में हुई ओलावृष्टि और पहाड़ी एरिया में भारी बर्फबारी के असर के चलते भी तापमान में गिरावट रही। अप्रैल माह के पहले 7 दिन में केवल एक दिन ही सूरज चमका। इन्हीं कारणों के अप्रैल में ठंड का मौसम बना था।

--------------
अधिकतम-न्यूनतम तापमान का ब्योरा
31 मार्च- 32.9°--17.1°
1 अप्रैल 30.8°-17.2°
2 अप्रैल 36.1°-18.2°
3 अप्रैल 30.9°--19.6°
4 अप्रैल 32.6°-17.9°
5 अप्रैल 32.4°--16.6°
6 अप्रैल 33.4°--15.9°
7 अप्रैल -25.4°-17.7°
8 अप्रैल 29.2°--14.5°
10 अप्रैल 31.5°--14.8°
11 अप्रैल 32.9°-15.3°
13 अप्रैल 34.9°-16.2°
14 अप्रैल 36.7°-15.7°
15 अप्रैल 38.8°-17°
19 अप्रैल 39.5°-19°
23 अप्रैल 42.1°-22.4°
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed