{"_id":"661fb80efd908dcdbd75969cb1ea6bc3","slug":"froad-in-army-recruitment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शिक्षा विभाग से रिकॉर्ड मिलान करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शिक्षा विभाग से रिकॉर्ड मिलान करेगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Tue, 15 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में फर्जी डॉक्यूमेंट के सहारे चयनित हुए 47 अभ्यर्थियों के मामले में पुलिस अब शिक्षा विभाग का रिकॉर्ड खंगालेगी। रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही वे उन अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट का मिलान करके देखेगी कि यह विभाग द्वारा जारी किए गए हैं या असलियत में ही फर्जी तरीके से बनवाए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की मानें तो कई अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट पर डीईओ और बीईओ के हस्ताक्षर हैं। पुलिस अब यह भी मिलान करेगी कि जो स्टैंप डीईओ और बीईओ की डॉक्यूमेंट पर लगाई गई है, वह भी तो कहीं नकली नहीं।
विज्ञापन
नौंवी और 11वीं का रिकॉर्ड मांगा तो मिली गड़बड़ी
विज्ञापन
पुलिस की मानें तो सेना ने अभ्यर्थियों से उनके नौंवीं और 11वीं कक्षा का रिकॉर्ड भी मांगा था। बोर्ड की परीक्षा के साथ उन्होंने जब उनसे यह रिकॉर्ड मांगा तो उसमें इन 47 अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट में गड़बड़ी मिली।
फंस सकते हैं हेराफेरी में शामिल कई और
सेना में फर्जी कागजात बनवाकर चयनित हुए 47 अभ्यर्थियों के मामले में कई और लोग फंस सकते हैं। जिन लोगों ने इन अभ्यर्थियों के फर्जी डॉक्यूमेंट तैयार करने में मदद की अथवा बनाकर दिए, उन पर भी गाज गिर सकती है।
यह था मामला
हिसार कैंट के कर्नल आर रंजन ने सदर पुलिस को 47 अभ्यर्थियों के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि हिसार के महाबीर स्टेडियम और पुलिस लाइन में हुई भर्ती मामले में 47 अभ्यर्थियों ने फर्जी डॉक्यूमेंट बनवाकर जमा करवा दिए। सेना की वेरिफिकेशन में वे पकड़ में आ गए। सेना के अधिकारी ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवा दिया। अब इस मामले में हिसार कैंट चौकी पुलिस जांच कर रही है।
सिरसा और जींद के तहसीलदारों ने भी करवाए केस दर्ज
इस मामले के बाद सिरसा और जींद में अभ्यर्थियों के खिलाफ जिला प्रशासन भी एक्शन ले रहा है। पुलिस की मानें तो सिरसा और जींद के तहसीलदारों ने कई अभ्यर्थियों के खिलाफ केस दर्ज करवाए हैं। ये अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने तहसील कार्यालय से अपने डॉक्यूमेंट तैयार करवाए थे।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिक्षा विभाग से इन अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट का मिलान करके देखा जाएगा। आखिर कहां गड़बड़ी हुई, पुलिस तफ्तीश में जुटी है। - ललित कुमार, एसएचओ सदर थाना हिसार