फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Free update in Aadhaar card will be done till June 14

Hisar News: 14 जून तक करवा सकेंगे आधार कार्ड में निशुल्क अपडेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
Free update in Aadhaar card will be done till June 14
हिसार। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की तरफ से नागरिकों को 14 जून तक आधार कार्ड में निशुल्क अपडेट की सुविधा प्रदान की गई है। कोई भी नागरिक अपने पहचान और पते के प्रमाण के साथ ऑनलाइन अपडेशन कर सकता है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि जिन नागरिकों ने पिछले 8-10 वर्षों में अपना आधार अपडेट नहीं किया है, उन्हें अपनी पहचान का प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आधार कार्ड की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ माय आधार पोर्टल और एम आधार एप के माध्यम से लिया जा सकता है। पोर्टल तथा एप पर पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी उपलब्ध है।
विज्ञापन


उन्होंने नागरिकों से इस निशुल्क सेवा का लाभ उठाने और अपने आधार को अपडेट रखने की अपील की है। उपायुक्त ने कहा कि ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल नंबर को भी आधार में अपडेट रखें, ताकि भविष्य में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed