{"_id":"587283504f1c1b1829ba84be","slug":"free-bus-hisar-only-girls-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगी हांसी से हिसार छात्राओं के लिए फ्री बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगी हांसी से हिसार छात्राओं के लिए फ्री बस
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Sun, 08 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए हांसी से हिसार फ्री बस सेवा आज से शुरू होने वाली है। रोडवेज विभाग के टीएम इस बस का शुभारंभ कर सकते हैं। स्टैंड इंचार्ज सुरेश राठी ने बताया कि सुबह 7:45 पर यह बस बूथ पर लग जाएगी व 8 बजे यहां से हिसार के लिए रवाना होगी। वहीं रोडवेज के टीएम को बस का शुभारंभ करने के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा हांसी से सिवानी रूट के लिए भी 2 टाइम बस सेवा आज ही से शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
इन बसों में छात्राओं के अलावा अन्य महिलाएं भी सफर कर सकती हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए टिकट लेनी होगी।
चूंकि कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के अलावा हांसी से कई छात्राएं हिसार में कोचिंग लेने भी जाती है, ऐसे में उन्हें पैसे देकर टिकट लेनी पड़ेगी। यह बस बाईपास से होते हुए जीजेयू व बस स्टैंड पहुंचेंगी। बस में सफर करने वाली छात्राओं के पास बस पास होना जरूरी है, छात्राओं के लिए बस पास फ्री में बनता है।
विज्ञापन
वहीं सोमवार को ही सुबह 10 बजे हांसी से सिवानी रूट की बस सेवा शुरू की जाएगी, जोकि उमरा, सुल्तानपुर, कंवारी, तलवंडी आदि गांवों से होती सिवानी पहुंचेगी। इसके बाद सिवानी से 12 बज वापस हांसी के लिए चलेगी। वहीं हांसी से 2:30 बजे यहीं बस सिवानी दोबारा जाएगी, जोकि 4:30 बजे वापस आएगी। इस बस के शुरू होने का फायदा उक्त गांव के लोगों को मिलने वाला है।
विज्ञापन
सर्दी की छुट्टियों के बाद आज से खुलेंगे स्कूल
हांसी। शिक्षा विभाग द्वारा 8 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियों के आदेश के बाद आज से नगर में स्कूल खुलेंगे। वहीं विद्यार्थियों के अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा विभाग द्वारा सर्दी को मध्य नजर रखते हुए छुट्टियां घोषित की गई थीं। जबकि छुट्टियों के दौरान तो कोई खास ठंड पड़ी नहीं और अब जब पिछले दो दिनों से ठंड ज्यादा पड़नी शुरू हुई है तो स्कूल खुलने जा रहे हैं। हालांकि स्कूल संचालक इस बात को लेकर चिंता में है कि कहीं सर्दी को देखते हुए विभाग द्वारा छुट्टियां आगे न बढ़ाई जाएं। उनका कहना है कि वैसे ही विद्यार्थियों को सिलेबस पूरा नहीं हुआ है, जिसके चलते उन्होंने छुट्टियों में भी विभाग से बोर्ड कक्षाएं लगाने की अनुमति मांगी थी।