{"_id":"69a48e5cca8e32ce87015217","slug":"free-anti-cancer-vaccine-will-be-available-in-government-hospitals-from-today-hisar-news-c-21-hsr1005-821519-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सरकारी अस्पतालों में आज से मुफ्त लगेगा कैंसररोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सरकारी अस्पतालों में आज से मुफ्त लगेगा कैंसररोधी टीका
Mon, 02 Mar 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
हिसार। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 साल की उम्र पूरी कर चुकी किशोरियों को 15वें साल में ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) का टीका मुफ्त लगाया जा रहा है। इस टीकाकरण अभियान की शुरुआत शनिवार को विधायक सावित्री जिंदल ने जिला नागरिक अस्पताल में की थी। हालांकि पहले दिन केवल पांच किशोरियों का टीकाकरण किया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि सोमवार से जिला अस्पताल के प्रसवोत्तर केंद्र (पीपीसी), शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (यूसीएचसी) सेक्टर 1-4, आजादनगर, उपजिला अस्पताल (एसडीएच) आदमपुर, नारनौंद, बरवाला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उकलाना, मंगाली, आर्यनगर में यह टीका लगाए जाएगा जबकि बुधवार से सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), सीएचसी में पात्र किशोरियों का टीकाकरण होगा।
बुधवार तक जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी में टीके की खेप पहुंच जाएगी। इसके तहत प्रसवोत्तर केंद्र, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उपजिला अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में यह टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
क्षेत्रीय टीका स्टोर प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि चरखी दादरी जिले को एक लाख डोज दी गई हैं, जबकि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद जिलों में दो-दो लाख डोज भेजी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान के लिए विशेष तैयारियां की हैं और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ सभी पात्र किशोरियों तक पहुंचाएं।