{"_id":"67f81f1a0dad42254107aa94","slug":"fraudsters-duped-a-person-of-rs-98-lakh-on-the-pretext-of-investing-in-the-share-market-hisar-news-c-21-hsr1020-603005-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शातिरों ने शेयर मार्केट में निवेश का झांसा दे 98 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शातिरों ने शेयर मार्केट में निवेश का झांसा दे 98 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
हांसी। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर शातिरों ने सिसाय के एक व्यक्ति से 98 लाख रुपये की ठगी कर डाली। ठगों ने पहले उसे निवेश करने पर पांच करोड़ रुपये का फायदा बताया। बाद में पैसे निकालने के लिए कमीशन लिया। साइबर पुलिस थाना ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सिसाय बोलान निवासी सुभाष पुरी ने बताया कि उसके साथ पिछले 6 महीने से व्हाट्सएप के माध्यम से धोखाधड़ी हो रही है। उसने अपने नाम से फेसबुक पर अपनी आईडी बनाई हुई है। 30 सितंबर को उसके पास एक रूस की महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। दोनों के बीच मोबाइल पर बात होने लगी। महिला ने उसे बताया कि वह बंगलुरू में विप्रो कंपनी में कार्य कर रही है। महिला ने उसे शेयर में निवेश कर पैसे कमाने का लालच दिया। इस पर उसने महिला के कहे अनुसार निवेश करना शुरू कर दिया। उसे व्हाट्सएप पर एक ग्रुप में जोड़ा गया, जहां पर एक क्यूआर कोड भेजा। इस कोड से एक एप डाउनलोड हो गई। जहां उसने निवेश करना शुरू किया। बाद में उसे सीनियर मैनेजर बनाने की बात कह कर 50 लाख रुपये निवेश करने के लिए कहा। संवाद